DGCA में कई पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें सैलरी और आवेदन प्रक्रिया

APSC Recruitment:

DGCA Recruitment: केंद्र सरकार के नागर विमानन निदेशालय की ओर से अलग-अलग पदों भर्ती निकाली गई है। जारी किए गए सर्कुलर में 62 फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर की भर्ती की जानी है। जिनमें से पांच पद चीफ फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर के भी हैं। इन सभी पदों पर काम करने वाले उम्मीदवारों को करोड़ों रुपए सैलरी मिलने वाली है।

आमतौर पर 1 करोड़ रुपए से ज्यादा सालाना वाली नौकरियां प्राइवेट सेक्टर में होती है। लेकिन अब योग्यता और पूर्व अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को सरकारी संगठनों में भी इतनी सैलरी दी जाती है। विमानन महानिदेशालय द्वारा वैकेंसी का सर्कुलर जारी किया गया है, जिसमें अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं, अंतिम तिथि 23 अगस्त रखी गई है।

पद और वेतन

सर्कुलर के मुताबिक फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर के पद पर 62 भर्ती की जाने वाली है। इसके अलावा 5 पद डिप्टी चीफ फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर के है। सीनियर इंस्पेक्टर(एयरोप्लेन) के 9 पद है जिसके लिए मासिक वेतन 7 लाख 46 हजार रुपए है। फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर (एयरोप्लेन) के 36 पदों पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 5 लाख 2 हजार 800 रुपए सैलरी मिलेगी। हेलीकॉप्टर ऑपरेशन इंस्पेक्टर के पद पर 12 रिक्तियां हैं, जिनके लिए सैलरी 2 लाख 82 हजार 800 होगी।

ऐसे करें आवेदन

  • जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट dgca.gov.in पर जाना होगा।
  • यहां पर जॉब सेक्शन में दी गई डीजीसीए भर्ती 2023 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां दिए गए फॉर्म में अपनी सारी जानकारी सबमिट करें और मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें।
  • सारी जानकारी दर्ज करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews