Indian Navy में आईटी एक्जीक्यूटिव के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Indian Navy

Indian Navy Recruitment: भारतीय नेवी में काम करने का सपना लाखों युवा देखते हैं। भारत मां के लहराते तिरंगे की शान को ऊंचा रखने का जुनून लिए इस नौकरी को करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इंडियन नेवी ने एसएससी आईटीआई के पद पर भर्ती निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

जनवरी 1999 से 2004 के बीच जन्मे अभ्यर्थी इस पद पर अप्लाई करने के लिए योग्य हैं। इसके लिए उन्हें ऑफिशल वेबसाइट Indiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। जिसकी अंतिम तिथि 20 अगस्त रखी गई है।

कितने पदों पर भर्ती

जारी किए गए नोटिफिकेशन में कुल 35 पदों पर नियुक्तियां की जाने वाली है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का दसवीं या फिर 12वीं में 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है।

चुने गए अभ्यर्थियों को बीई, बीटेक, एमटेक, एमएससी के कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, साइबर सुरक्षा, सॉफ्टवेयर सिस्टम, सिस्टम प्रशासन नेटवर्क, कंप्यूटर सिस्टम, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे ट्रेड में प्रवेश मिलेगा।

आवेदन के नियम

अभ्यर्थियों की नियुक्ति इस पोस्ट पर 10 वर्ष के लिए की जाने वाली है। हालांकि, उनके प्रदर्शन को देखते हुए कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। जो अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं उन्हें पहले अच्छे से नोटिफिकेशन को पढ़ लेना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में गलत फॉर्म एक्सेप्ट नहीं होगा और फर्जी डॉक्यूमेंट जमा करने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे। चयनित होने के बाद अगर किसी अभ्यर्थी के डॉक्यूमेंट में कोई फर्जी दस्तावेज पाया जाता है तो उसे नौकरी से निकालने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

  •  भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां दी गई भर्ती की लिंक पर क्लिक करें और अपना यूजर आईडी क्रिएट कर लें।
  • लॉग इन करने के बाद आईटी एग्जीक्यूटिव का फॉर्म भरे और संबंध डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें।
  • सबमिट करने के बाद इसकी एक प्रिंट निकाल कर अपने पास अवश्य रखें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews