UIIC में विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी, 23 जनवरी अंतिम तारीख, जानें जरूरी डिटेल्स

CSIR CBRI Recruitment

UIIC AO Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) की तरफ से प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 8 जनवरी 2024 से शुरू कर दी गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार UIIC की आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन की अंतिम तारीख 23 जनवरी 2024 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 250

शैक्षणिक योग्यता

UIIC की तरफ से प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60 फीसदी अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। जबकि एससी और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के पास 55 फीसदी अंकों के साथ डिग्री होनी चाहिए।

आयु पात्रता

UIIC में निकली विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें।

परीक्षा की तारीख

UIIC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के आधार पर प्रशासनिक अधिकारी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन फरवरी महीने में किया जाएगा। जिसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के कुछ दिनों पहले रिलीज किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

UIIC की तरफ से जारी प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, पिछड़ा, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। जबकि एससी, एसटी और पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपए आवेदन शुल्का का भुगतान करना पड़ेगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews