SSC Recruitment 2024: CHSL के 3712 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी, जल्दी करें आवेदन, जानें जरूरी डिटेल्स

job

SSC Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर ह। कर्मचारी चयन आयोग (SSC CHSL) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्त्वपूर्ण तारीखें

SSC CHSL के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 7 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है। जबकि आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तारीख 8 मई निर्धारित की गई है। वहीं रजिस्ट्रेशन करते समय हुई गलतियों को सुधारने के लिए 10-11 मई की तारीखे निर्धारित की गई है। इसके अलावा जारी नोटिफिकेशन के आधार पर टियर-I की परीक्षा जून और जुलाई महीने में आयोजित की जाएगी।

कुल पद- 3,712

शैक्षणिक योग्यता

SSC की तरफ से जारी विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंटरमीडिएट की डिग्री होनी चाहिए। वहीं अधिक जानकारी के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर डाउनलोड कर पढ़ लें।

आयु-पात्रता

SSC में CHSL के विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट देने का प्रावधान किया गया है।

आवेदन शुल्क

SSC द्वारा शुरू CHSL में खाली पदों को भरने के लिए अनारक्षित, पिछड़ा और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों से 100 रुपए आवेदन शुल्क की मांग की गई है। वहीं एससी, एसटी और पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों को कोई भी शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा सभी श्रेणी के महिला उम्मीदवारों के लिए भी कोई आवेदन शुल्क नहीं लगेगा। इच्छुक उम्मीदवार शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और ऑनलाइन के जरिए कर सकता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews