
UIDAI Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की तरफ से कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 13 जून निर्धारित की गई है।
कुल पद- 3
पदों का विवरण
UIDAI की तरफ से 3 खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के लिए 2 पद और असिस्टेंट अकाउंटेंट ऑफिसर के 1 पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता
UIDAI द्वारा जारी भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता के लिए एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर देख लें, क्योंकि दोनों पदों पर अलग-अलग योग्यता की मांग की गई है।
आयु-पात्रता
अधिकतम आयु
- 56 साल
आवेदन शुल्क
UIDAI में खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।
आवेदन की प्रक्रिया
UIDAI में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर और असिस्टेंट अकाउंटेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर अंतिम तारीख से पहले निदेशक (एचआर), भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI), क्षेत्रीय कार्यालय, 7वीं मंजिल, एमटीएनएल टेलीफोन एक्सचेंज, जीडी सोमानी मार्ग, कफ परेड, कोलाबा, मुंबई – 400 005 के पास भेजना होगा।
