NLC Recruitment: इंडस्ट्रियल ट्रेनी के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी, जानें आयु-पात्रता और जरूरी डिटेल्स

job

NLC Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (NLC) की तरफ से इंडस्ट्रियल ट्रेनी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 मार्च 2024 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार nlcindia.in पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। वहीं इन पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 19 अप्रैल 2024 की तारीख निर्धारित की गई है।

कुल पद- 239

पदों का विवरण

NLC इंडिया लिमिटेड की ओर से कुल 239 खाली पदों को भरने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिसमें ये पद शामिल हैं-

  • इंडस्ट्रियल ट्रेनी/ एसएमई एंड टेक्निकल- 100 पद
  • इंडस्ट्रियल ट्रेनी (माइंस और माइंस सपोर्ट सर्विस)- 139 पद

शैक्षणिक योग्यता

इंडस्ट्रियल ट्रेनी के दोनों पदों के लिए उम्मीदवारों से अलग-अलग योग्यता की मांग की गई है, जिसकी जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर चेक कर लें।

आयु-पात्रता

NLC इंडिया लिमिटेड में इंडस्ट्रियल ट्रेनी के विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-पात्रता इस प्रकार है-

  • अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस- 37 साल
  • पिछड़ा- 40 साल
  • एससी/एसटी- 42 साल

चयन प्रक्रिया

इंडस्ट्रियल ट्रेनी के पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को इन तीन चरणों से होकर गुजरना होगा-

  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज परीक्षण
  • मेडिकल परीक्षण

आवेदन की प्रक्रिया

NLC इंडिया लिमिटेड की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के आधार पर इंडस्ट्रियल ट्रेनी के पदों पर आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी, जिसके लिए उम्मीदवारों के पास एक सक्रिय मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी जरूर होनी चाहिए। वहीं आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews