Sarkari Naukri: रेलवे में टेक्नीशियन के कई विभिन्न पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया, जानें आवेदन की अंतिम तारीख और जरूरी डिटेल्स

AIIMS jobs 2026

RRB Technician Recruitment 2024: रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की तरफ से टेक्नीशियन के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 9 मार्च 2024 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्त्वपूर्ण तारीखें

टेक्नीशियन के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन और शुल्क के भुगतान की अंतिम तारीख 8 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है। जबकि आवेदन करते समय हुई गलतियों को सुधारने के लिए 9 अप्रैल से 18 अप्रैल 2024 के बीच समय निर्धारित किया गया है।

कुल पद- 9,144

पदों का विवरण

RRB की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के आधार पर रेलवे में टेक्नीशियन के कुल 9,144 खाली पदों को भरा जाएगा। जिसमें टेक्नीशियन ग्रेड-1 के कुल 1,092 पद और टेक्नीशियन ग्रेड-3 के कुल 8,052 पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता

रेलवे में टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर चेक कर लें।

आयु-पात्रता

न्यूनतम आयु

  • 18 साल

अधिकतम आयु

  • टेक्नीशियन ग्रेड-3- 33 साल
  • टेक्नीशियन ग्रेड-1- 36 साल

आवेदन शुल्क

रेलवे में टेक्नीशियन के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवदेन करने वाले अनारक्षित, पिछड़ा और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। जबकि एससी, एसटी, पीएच और सभी श्रेणी के महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। आफको बता दें आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews