केंद्रीय सहकारी बैंकों में होगी 440 पदों पर भर्ती, जल्द जारी होगी विज्ञप्ति, ये निर्देश जारी

Central Cooperative Banks Recruitment 2022

जयपुर, डेस्क रिपोर्ट। राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। जल्द केंद्रीय सहकारी बैंकों (Central Cooperative Banks) में 440 पदों पर भर्ती की जाएगी और इसके लिए मई के आखरी सप्ताह में विज्ञापन जारी किया जाएगा।इसमें भर्ती से लेकर सारी जानकारियां दी जाएगी। खास बात ये है कि यह पहला मौका नहीं है, इसके पहले भी बैकों में बोर्ड द्वारा भर्ती की गई है।

यह भी पढ़े.. MP: 19 अप्रैल को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, छा सकते है बादल, 5 जिलों में लू का अलर्ट

दरअसल, राज्य में केंद्रीय सहकारी बैंकों में सीनियर मैंनेजर, मैंनेजर और बैंकिग सहायक समेत 440 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए सहकारिता विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने सहकारी भर्ती बोर्ड को निर्देश दिए हैं और 30 अप्रैल 2022 तक रिक्त पदों की सूचना  उपलब्ध कराने को कहा है।यह भर्ती राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड के माध्यम से भर्ती की जाएगी। वही निर्देश दिए है कि मई 2022 के अंतिम सप्ताह में सहकारी भर्ती बोर्ड इन पदों पर विज्ञप्ति जारी करें।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को मिलेगा 34% DA का लाभ, EPF-ग्रेच्युटी भी बढ़ेंगे, मई में इतनी बढ़कर आएगी सैलरी

विभाग ने निर्देश दिए है कि बोर्ड रोस्टर निर्धारण के लिए कमेटी बनाकर 7 दिन में प्रक्रिया को पूरा करें और नाबार्ड के निर्देशों के क्रम में केन्द्रीय सहकारी बैंकों में कैडर रिव्यू किया जाना है।इस संबंध में बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें। इसके अलावा कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार केन्द्रीय सहकारी बैंकों में नए सिरे से पदों के निर्धारण के प्रस्ताव वित्त विभाग को प्रेषित करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews