आरजीपीवी का यूटर्न, ऑनलाइन की जगह अब ऑफ लाइन होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा

ग्वालियर-चंबल अंचल के छात्र आरजीपीवी से पीएचडी करते हैं। उम्मीदवार 10 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
phd exam

RGPV : राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) ने – सत्र 2024-25 के अंतर्गत पीएचडी – एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी – कर दिया है। ग्वालियर-चंबल संभाग सहित प्रदेश के ऐसे छात्र जो इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, फार्मेसी, एप्लाइड साइंस और आर्किटेक्चर से पीएचडी करने के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अंचल के बड़ी संख्या में छात्र आरजीपीवी से पीएचडी करते हैं। उम्मीदवार 10 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. प्रशांत जैन ने बताया कि पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट ऑफलाइन माध्यम से कराएगा। समय की बचत का हवाला देते हुए कहा कि इस बार पीएचडी प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से नहीं कराई जाएगी। प्रवेश परीक्षा 20 और 21 जनवरी का आयोजित होगी।

जानिए परीक्षा की महत्वपूर्ण तारीख

इसमें क्वालिफाई होने वाले उम्मीदवारों के इंटरव्यू 27 और 28 जनवरी को होंगे। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट 30 जनवरी को जारी की जाएगी। विवि द्वारा यह परीक्षा करीब दो साल है बाद कराई जा रही है। 31 जनवरी 2024 को सूचना जारी कर भी एंट्रेंस टेस्ट के लिए सूचना जारी की गई थी।

ऑफिसियल वेबसाइट से ले सकते है जानकारी

इस दौरान आवेदन करने वाले के उम्मीदवारों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। अधिक है जानकारी वेबसाइट www.rgpv. ac.in से प्राप्त कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews