RIICO Vacancy 2026: 98 पदों पर निकली है भर्ती, 20 फरवरी तक करें आवेदन, आयु-सीमा 40 वर्ष, जानें पात्रता डिटेल्स

RIICO Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर, सहायक लेखाधिकारी समेत 98 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 20 फरवरी 2026 है।
sarkari jobs

राजस्थान में सरकारी नौकरी का अच्छा मौका है। राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RIICO) ने 98 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में जूनियर इंजीनियर, सहायक लेखाधिकारी, कनिष्ठ सहायक और ड्राफ्ट्समैन जैसे अहम पदों को भरा जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट riico.rajasthan.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan RIICO Vacancy 2026 Details

कुल पद: 98

पद: जूनियर इंजीनियर (JE), सहायक लेखाधिकारी (AAO), कनिष्ठ सहायक, ड्राफ्ट्समैन

पदों का विवरण

  • कंपनी सचिव: 1 पद
  • सहायक नगर नियोजक: 1 पद
  • प्रोग्रामर: 1 पद
  • सहायक लेखाधिकारी – द्वितीय: 21 पद
  • कनिष्ठ विधि अधिकारी: 4 पद
  • निजी सहायक ग्रेड – द्वितीय: 8 पद
  • प्रारूपकार: 8 पद
  • कनिष्ठ सहायक: 54 पद

आयु-सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 7 मार्च 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

योग्यता:

  • जूनियर इंजीनियर (JE)- सिविल या इलेक्ट्रिकल में डिग्री या डिप्लोमा।
  • सहायक लेखाधिकारी- बी कॉम की डिग्री और लेखांकन का ज्ञान।
  • जूनियर असिस्टेंट- 12वीं पास और कंप्यूटर का बेसिक सर्टिफिकेट (जैसे RSCIT) है।
  • अन्य पद- ड्राफ्ट्समैन और प्रोग्रामर जैसे पदों के लिए संबंधित तकनीकी योग्यता मांगी गई है।

आवेदन शुल्क: इस भर्ती में पोस्ट नंबर 1 से 6 के लिए आवेदन करने वाले जनरल उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये और एससी/एसटी वर्ग के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है। पोस्ट नंबर 7 और 8 के पदों पर आवेदन करने वाले जनरल वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 525 रुपये और एससी/एसटी वर्ग के लिए 350 रुपये शुल्क रखा गया है।

चयन प्रक्रिया: पहले फेज में रिटेन एग्जाम होगा और दूसरे फेज में टाइपिंग टेस्ट होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।

Rajasthan RIICO Notification 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews