रेलवे सुरक्षा बल में नौकरी का सुनहरा मौका, निकली 2250 पदों पर भर्ती, ये है पात्रता, जानें कैसे करें आवेदन

rec recruitment

RPF Recruitment 2024:  यदि आप रेलवे सुरक्षा बल में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए आरआरबी सुनहरा मौका लेकर आया है। आरपीएफ और आरपीएसएफ में सब-इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल पदों पर बम्पर भर्ती निकली है। इस संबंध में रेलवे रीक्रूट्मेंट बोर्ड ने प्रेस रिलीज भी जारी किया है। रिक्त पदों की संख्या कुल 2250 है। इसमें 2000 पद कॉन्स्टेबल और 250 पद SI के लिए खाली हैं। बोर्ड के घोषणा के अनुसार रिक्त पदों में से 15% महिलाओं और 10% एक्स-सर्विसमैन के लिए रिजर्व हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जल्द ही शुरू होगी। इस संबंध में जल्द ही अधिसूचना ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी हो सकती है।

आयु सीमा

कॉन्स्टेबल पद पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष है। वहीं एसआई पद पर 18 से 20 वर्षीय कैंडीडेट्स अप्लाई कर सकते हैं।

योग्यता

जो भी उम्मीदवार एसआई पद पर आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। कॉन्स्टेबल पद पर 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

चयन परीक्षा

उम्मीदवारों का चयन कंप्युटर बेस्ड परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षा और डॉक्युमेन्ट वेरीफिकेशन के आधार पर होगा।  अतिरिक्त जानकारी के लिए सूचना देखने की सलाह दी जाती है। (RPF Recruitment Notice Link )

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rpf.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • पोर्टल पर जरूरी जानकारी को दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉग आइडी और और पासवर्ड ईमेल पर प्राप्त होगा। अब लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • फॉर्म में सभी जानकारी को अच्छे से दर्ज करें।
  • दस्तावेजों, फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भ में फॉर्म का एक प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने आप रखें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews