सरकारी नौकरी 2024: कृषि विभाग में निकली 241 पदों पर भर्ती, अफसर बनने का सुनहरा मौका, 18 नवंबर तक करें आवेदन 

आरपीएस ने कृषि विभाग में 200 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए होगा।
CGPSC Recruitment 2026

RPSC Agriculture Department Recruitment 2024: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ने कृषि विभाग में भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 19 अक्टूबर तक फॉर्म भर पाएंगे। आवेदब करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 241 है। जिसमें असिस्टेंट ऐग्रिकल्चर ऑफिसर (एनएसए) के 115, असिस्टेंट ऐग्रिकल्चर ऑफिसर (एसए) के 10 और स्टैटिस्टिकल ऑफिसर के 18 पद शामिल हैं। वहीं बाकी पद एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर और असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर के लिए रिक्त हैं।

कौन कर सकता है अप्लाई? (Krishi Vibhag Bharti 2024)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से B.Sc (एग्रीकल्चर)/B.Sc (हॉर्टिकल्चर) की डिग्री होनी चाहिए। असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर, असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर पदों पर आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है। बाकी पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए होगा। लिखित परीक्षा की तारीख और स्थान जल्द ही घोषित होंगे। प्रश्न पत्र दो सेक्शन में बँटा होगा। पार्ट-ए में जनरल नॉलेज के 40 अंकों के 40 प्रश्न शामिल होंगे। वहीं पार्ट-बी में संबंधित विषय के 110 अंकों के 110 प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।

ऐसे करें आवेदन (RPSC Vacancy 2024 Application)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Apply Online”  लिंक पर क्लिक करें।
  • एसओएस पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें।
  • Citizens Apps में उपलब्ध भर्ती पोर्टल पर जाकर आवेदन पत्र भरें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करें। आवेदन पत्र को जमा करें शुल्क का भुगतान करें।

आवेदन शुल्क (Application Fees)

  • जनरल/ओबीसी- 600 रुपये
  • एससी/एसटी, ईडब्ल्यूएस और पीडबल्यूडी- 400 रुपये
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews