सरकारी नौकरी: RPSC ने निकाली 371 पदों पर भर्ती, 8 जून से आवेदन शुरू, जान लें पात्रता और शुल्क 

आरपीएससी ने 350 से अधिक पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। LLB डिग्री वालों के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। जल्द ही एप्लिकेशन लिंक भी एक्टिव होगा। आइए जानें उम्मीदवारों का चयन कैसे होगा?
BEML recruitment 2026

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर (APO) पदों पर भर्ती (RPSC Recruitment 2026) निकाली है। जिससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। आवेदन प्रक्रिया 8 जून से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 7 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट  https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर पाएंगे। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को पात्रता, परीक्षा स्कीम, चयन प्रक्रिया, फीस और अन्य जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 371 है। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया गया है। नॉन शेड्यूल्ड एरिया के लिए 355 और शेड्यूल्ड एरिया के लिए 15 पद खाली हैं। नॉन शेड्यूल्ड एरिया में जनरल के लिए 250, जनरल WE के लिए 68, डब्ल्यूडी के लिए 30 और डीवी के लिए 7 पद खाली है। वहीं से शेड्यूल्ड एरिया में जनरल के लिए 11, जनरल डब्ल्यूई के लिए दो और डब्ल्यूडी के लिए एक पद रिक्त हैं।

इतनी है फीस

सभी उम्मीदवारों को एसएसओ पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। वहीं आरक्षित कैटेगरी (राजस्थान के एससी/एसटी/ओबीसी एनसीएल/ एमबीसी/ईडब्ल्यूएस/PwBD) के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये शुल्क है।

योग्यता और आयु सीमा 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लॉ (प्रोफेशनल) में डिग्री (LLB) या इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थानी बोलियां और राजस्थान के सामाजिक रीति रिवाज का ज्ञान थी होना चाहिए।

निर्धारित आयु सीमा 1 जनवरी 2027 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। राजस्थान के एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। राजस्थान की जनरल कैटेगरी की महिलाओं को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। जबकि राजस्थान की एससी/एसटी/ओबीसी/एमबीसी महिला उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। 

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा को सिर्फ क्वालीफ़ाई करना होगा। इसमें ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। 70% वैटेज लॉ पेपर का होगा। जबकि  30% वैटेज हिंदी और इंग्लिश लैंग्वेज में प्रोफिशिएंसी पर निर्भर करेगा। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। जिसमें दो पेपर शामिल होंगे।

पेपर-1 लॉ विषय से संबंधित होगा, जो कल 300 अंक का होगा। इसकी अवधि 3 घंटे होगी। वहीं पेपर-2 लैंग्वेज से संबंधित होगा। जिसमें जनरल हिंदी और जनरल इंग्लिश से संबंधित 50-50 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसकी अवधि 2 घंटे होगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा के आधार पर ही तैयार की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews