RRB ALP 2025: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कट-ऑफ भी जारी, ऐसे करें चेक, देखें लिंक और स्टेप्स

आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 का रिजल्ट और कट-ऑफ जारी हो चुका है। स्टेज-2 परीक्षा की तारीख भी सामने आ चुकी है। 18 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होने वाली है। आइए जानें कैसे परिणाम चेक करें?
RRB ALP Result 2025

रेलवे भर्ती बोर्ड असिस्टेंट लोको पायलट स्टेज 1 भर्ती परीक्षा के परिणाम (RRB ALP Result 2025) घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आरआरबी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट चेक कर सकते हैं। फिलहाल, आरआरबी मुंबई के वेबसाइट पर रिजल्ट पीडीएफ़ फॉर्म जारी किया गया है, इसमें सीबीटी-2 के लिए चयनित उम्मीदवारों का 15 डिजिट रोल नंबर दिया गया है।

ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक 27 फरवरी 2025 को दोपहर 3 बजे के बाद प्रत्येक उम्मीदवार का स्कोरकार्ड उपलब्ध होगा। सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 25 नवंबर 2024 से लेकर 29 नवंबर 2024 तक हुआ था।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड के क्षेत्रीय ऑफिशियल वेबसाइट (एमपी क्षेत्र के लिए rrbbhopal.gov.in या महाराष्ट्र के लिए www.rrbmumbai.gov.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर “CEN 1/2024 ALP Post” रिजल्ट/कट-ऑफ के लिंक पर क्लिक करें।
  • होमपेज पर रिजल्ट का पीडीएफ़ पेज खुलेगा। इसमें अपना रोल नंबर अच्छे से चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

कितना है कट-ऑफ? (RRB ALP Cut Off) 

  • जनरल- 57.17514
  • ओबीसी- 44.08769
  • एससी-36.687775
  • एसटी-30.486995
  • ईडब्ल्यूएस- 40.17738

स्टेज-2 परीक्षा पर भी अपडेट 

आरआरबी एएलपी स्टेज-2 परीक्षा की तारीख घोषित हो चुकी है। 19 मार्च और 20 मार्च को देशभर के विभिन्न शहरों में परीक्षा कम्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित होगी। नोटिस के मुताबिक एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले जारी होगी। इस साल असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 18799 पदों पर भर्ती होने वाली है। उम्मीदवारों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, सीबीएटी और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews