मई में होगी RRB ALP स्टेज-2 परीक्षा, संशोधित तारीख घोषित, अहम नोटिस जारी, रेलवे ने अभ्यर्थियों को दी ये सलाह, पढ़ें पूरी खबर

आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 परीक्षा मई में होने वाली है। 4 दिन पहले एडमिट कार्ड उपलब्ध होंगे। 19-20 मार्च को आयोजित हुई परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
ugc net 2025

AI Generated Image

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 19 और 20 मार्च को आयोजित हुई आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 भर्ती (RRB ALP CBT-2 2025) परीक्षा रद्द कर दी थी। अप्रत्याशित तकनीकी समस्याओं को कारण बताया था। साथ पुनर्निर्धारित  परीक्षा का ऐलान किया था। अब संशोधित तारीख भी घोषित हो चुकी है। आरआरबी के क्षेत्रीय वेबसाइट पर नया शेड्यूल उपलब्ध हो चुका है।

अब आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट दूसरे चरण की परीक्षा अब 2 मई और 6 मई को देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की रिपोर्टिंग टाइमिंग पहली शिफ्ट के लिए सुबह 7:30 बजे होगी। वहीं दूसरे शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइमिंग दोपहर 12:30 बजे होगी।

कौन हो सकता है शामिल?

19 मार्च को आयोजित दोनों शिफ्टों में शामिल हुए उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। हालांकि जिन उम्मीदवारों की परीक्षा पूरी हो चुकी है, उन्हें अनुमति नहीं होगी। जो उम्मीदवार 20 मार्च को पहली शिफ्ट में आयोजित परीक्षा का हिस्सा था वे भी रिशेड्यूल एग्जाम में बैठ सकते हैं।

कब आएगा एडमिट कार्ड?

सूचना के मुताबिक परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप ऑफिशियल उपलब्ध होंगे। वहीं कॉल लेटर यानी प्रवेश पत्र 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। यानि हॉल टिकट 29-30 अप्रैल तक जारी हो सकता है। लिए अपडेट के लिए कैंडिडेट्स को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

उम्मीदवारों को रेलवे की सलाह 

रेलवे भर्ती बोर्ड में अभ्यर्थियों को उन दलालों से सावधान रहने का सावधान रहने की चेतावनी दी है, जो अवैध रूप से नौकरी के लिए नियुक्ति के झूठे वादों के साथ लोगों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। कैंडिडेट्स को दिया है ध्यान रखें कि भर्ती सीबीटी टेस्ट आधारित है। केवल उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर ही होती है।

आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 परीक्षा पैटर्न 

परीक्षा कुल 175 अंकों की होती है। इसमें दो पेपर शामिल होते हैं। पेपर-1 में गणित, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग और और बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग से संबंधित 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो कुल 100 अंक के होते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाता है। वहीं पेपर-2 संबंधित ट्रेड के लिए होता है, इसमें कुल 75 प्रश्न शामिल होते है। पेपर की अवधि 60 मिनट होती है। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है। गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews