RRB परीक्षार्थियों के लिए चलेगी एग्जाम स्पेशल ट्रेन, मुरादाबाद से देहरादून तक होगा संचालन, देखें डेट और स्टॉपेज

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा अलग-अलग पदों के लिए एग्जाम का आयोजन किया जाने वाला है। अलग-अलग शहरों से उम्मीदवार परीक्षा देने के लिए केदो पर पहुंचेंगे। इनके लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।
BHOPAL station

भारतीय रेलवे द्वारा आरआरबी परीक्षा का आयोजन किया जाने वाला है। इस परीक्षा में कई अभ्यर्थी शामिल होने वाले हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड के एग्जाम में अलग-अलग शहरों से छात्र परीक्षा देने के लिए दूसरे शहर जाते हैं। आने जाने में परेशानी ना हो यह देखते हुए बोर्ड ने एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।

जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मुरादाबाद से देहरादून के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए चलाई जाने वाली ट्रेन कुछ महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा होने वाली है।

कब से कब तक किया जाएगा संचालन

आरआरबी परीक्षा के लिए मुरादाबाद से गजरौला बिजनौर से देहरादून तक ट्रेन चलाई जाएगी। इसका संचालन 14 दिसंबर से 9 जनवरी तक अलग-अलग तारीख में किया जाएगा।

कहां से कौन सी ट्रेन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद देहरादून मुरादाबाद से एग्जाम स्पेशल ट्रेन गजरौला, बिजनौर, लक्सर और हरिद्वार होते हुए देहरादून पहुंचेगी। यह ट्रेन मुरादाबाद से निकलेगी अमरोहा, गजरौला, मंडावर, चांदपुर, हलदौर, बिजनौर, लक्सर और हरिद्वार के रास्ते मुरादाबाद जाएगी।

वापसी में ये ट्रेन देहरादून से हरिद्वार, ज्वालापुर, लक्सर, मुरादनगर, किरदनपुर, बिजनौर, हल्दौर, चांदपुर, मंडावर, गजरौला, अमरोहा होते हुए मुरादाबाद पहुंचेगी।

किन तारीखों में चलेगी ट्रेन

मुरादाबाद से देहरादून के बीच जो एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलाई जाने वाली है वह 14 से 16 दिसंबर, 18 दिसंबर, 25 से 26 दिसंबर, 28 से 29 दिसंबर और 7 से 8 जनवरी तक चलाई जाएगी।

इसी तरह देहरादून से मुरादाबाद के लिए ट्रेन 15 से 17 दिसंबर, 19 दिसंबर, 26 से 27 दिसंबर, 29 से 30 दिसंबर और 8 से 9 जनवरी तक चलने वाली है।

रेलवे भर्ती एग्जाम की डेट्स

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से ग्रुप डी, एनटीपीसी, एएलपी और जेई के लिए जो कैलेंडर जारी किया गया है। उसके मुताबिक सीबीटी 27 नवंबर से शुरू होकर 16 जनवरी तक चलेगी। NTPC CBT 2 की तिथि भी जारी हो गई है। ये 20 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews