RRB ग्रुप-D परीक्षा रिजल्ट जारी, 32 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, ऐसे करें चेक, जानें अब आगे क्या होगा?

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का परिणाम रेलवे ने जारी कर दिया है। 32 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होने वाली है। एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
RRB Group D 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड 1 जुलाई को आरआरबी ग्रुप-डी यानी लेवल-1 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट (RRB Group D Result) जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट (जैसे कि https://rrbbhopal.gov.in/) पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा जोन वाइज कट ऑफ और मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर 2025 से लेकर 10 फरवरी 2026 के बीच कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में किया गया था। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट पीडीएफ मोड में जारी की गई है। सूची में शामिल 16 डिजिट रोल नंबर को ही अगले चरण के लिए पात्र माना जाएगा। करीब 1.08 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। कल 32,438 पदों पर भर्ती होने वाली है।

जल्द जारी होगा स्कोरकार्ड 

आरआरबी द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक उम्मीदवारों का व्यक्तिगत स्कोर और नॉर्मलाइज्ड मार्क्स 1 जुलाई शाम 6:00 बजे से लेकर 16 जुलाई रात 11:55 तक उपलब्ध रहा। जिसे उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि PwBD, भूतपूर्व सैनिक (एक्स सर्विसमैन) और कोर्स पूर्ण कर चुके अधिनियम प्रशिक्षण (CCAA) अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट दी गई है। इसलिए उनका रोल नंबर इस लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। पीईटी के लिए छूट प्राप्त उम्मीदवारों की लिस्ट रेलवे के भर्ती प्रकोष्ठ आरआरबी द्वारा प्रकाशित की जाएगी।

कब आगे क्या होगा?

रेलवे ग्रुप-डी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होता है। लिखित परीक्षा खत्म होने के बाद अब फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट का आयोजन किया जाएग। जिसका शेड्यूल और वेन्यू जल्द ही घोषित होगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

भोपाल ज़ोन कट-ऑफ और चयनित उम्मीदवारों की संख्या 

भोपाल जोन में कुल 3383 उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। हालांकि यह शॉर्ट लिस्टिंग अनंतिम है। फाइनल लिस्ट तेलंगाना हाई कोर्ट के आखिरी फैसले के अधीन रहेगी। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों का कट ऑफ 77.73 है। एससी के लिए 73. 65, एसटी के लिए 67.67, ओबीसी के लिए 77.41 और ईडब्ल्यूएस के लिए 75.07 है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  1. सबसे पहले आरआरबी की किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर CEN 08/2024 लेवल 1 सीबीटी रिजल्ट/ कट ऑफ लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर शार्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट या कट ऑफ नजर आएगा।
  4. इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews