आरआरबी मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती परीक्षा (RRB Isolated Category Exam 2026) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने 5 जुलाई को शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। आरआरबी के किसी भी क्षेत्रीय वेबसाइट (जैसे कि http://rrbbhopal.gov.in) पर जाकर इसे डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा मॉक टेस्ट लिंक भी सक्रिय हो चुका है। इसके जरिए उम्मीदवार परीक्षा पैटर्न को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।
परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 14 और 15 जुलाई को होने वाला है। शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। ध्यान रखें कि इसमें उन शहरों की जानकारी उपलब्ध होती है, जहां पर परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। ताकि उम्मीदवार पहले से ही आवास और यात्रा की व्यवस्था सुनिश्चित कर सकें।
कब आएगा एडमिट कार्ड?
रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। यानी 10 जुलाई को प्रवेश पत्र उपलब्ध हो सकते हैं। इसमें उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, समय, जरूरी गाइडलाइंस और अन्य जानकारी उपलब्ध होगी। इसके बिना एग्जामिनेशन हॉल में उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें शहर सूचना पर्ची
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर CEN 08/2025 सिटी इंटीमेशन स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहां एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
- शहर सूचना पर्ची को अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।
मॉक टेस्ट सुविधा भी शुरू
आरआरबी मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है। इसके लिए किसी भी प्रकार की फीस नहीं लगेगी। न ही लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। इसे परीक्षा के हिसाब से डिजाइन किया गया है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। इसकी अवधि 90 मिनट होगी। आवेदन के दौरान भाषा और अंग्रेजी भाषा में प्रश्न पत्र देखने का विकल्प मिलेगा।






