
उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने 14 मई को जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए स्टेज-2 परीक्षा (RRB JE 2024 CBT-2) की नई तारीख घोषित कर दी है। आरआरबी के क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर नया शेड्यूल जारी हो चुका है। 22 अप्रैल को दूसरे शिफ्ट में आयोजित हुई आरआरबी जेईसीबीटी-2 की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। प्रभावित उम्मीदवारों के लिए अब एग्जाम 4 जून को देशभर के विभिन्न शहरों में होने वाला है।
दरअसल, 24 अप्रैल को परीक्षाएं दो समूह में बांटकर आयोजित की गई थी। एक ग्रुप के कैंडीडेट्स पहली पहली शिफ्ट और दूसरे ग्रुप के अभ्यर्थी शिफ्ट-2 में शामिल हुए थे। लेकिन बाद में आरआरबी के संज्ञान में आया कि सॉफ्टवेयर सिस्टम में कुछ गलतियों के कारण पहली पाली के कुछ प्रश्न सीबीटी-2 की दूसरी पाली में दोहराए गए। जिसे ध्यान में रखते हुए दूसरे पाली में आयोजित परीक्षा रद्द कर दी गई थी। यह कदम भर्ती प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया था। 26 अप्रैल को आरआरबी ने एग्जाम कैंसलिनेशन को लेकर नोटिस जारी किया था।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड?
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक परीक्षा से 10 दिन पहले आरआरबी जेई की एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी। वहीं चार दिन पहले ई-कॉल लेटर याद एडमिट कार्ड उपलब्ध होंगे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर पाएंगे। ध्यान रखें कि इसके बिना एंट्री नहीं मिलती।
उम्मीदवारों को रेलवे ने दी ये सलाह
रेलवे भर्ती बोर्ड में उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ ऑरिजिनल आधार कार्ड या ई वेरीफाइड आधार का प्रिंटआउट लाने की सलाह दी है। इसके अलावा उन्हें परीक्षा केंद्र आने से पहले आधार को अनलॉक स्थिति में रखने को भी कहा है, ताकि सत्यापन के दौरान कोई भी समस्या ना हो। जिन लोगों ने अब तक आधार सत्यापन नहीं किया है, वे लॉगिन करके यह काम पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी पर ही भरोसा करने की सलाह आरआरबी ने दी है।

