Hindi News

RRB JE और ALP स्टेज-2 भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, नोट कर लें तारीख, 4 दिन पहले आएगा एडमिट कार्ड, देखें खबर 

Last Updated:
आरआरबी ने जूनियर इंजीनियर (CEN 3/2024) और सहायक लोको पायलट (CEN 01/2024) स्टेज-2 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। मार्च में एग्जाम होंगे। सीबीटी-1 का रिजल्ट जल्द आएगा, रेलवे इसपर काम कर रहा है। आइए जानें एग्जाम कब होंगे?
RRB JE और ALP स्टेज-2 भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, नोट कर लें तारीख, 4 दिन पहले आएगा एडमिट कार्ड, देखें खबर 

रेलवे भर्ती बोर्ड में असिस्टेंट लोको पायलट और जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए स्टेज-2 परीक्षा की संभावित तारीख (RRB JE and ALP Stage-2 Exam) घोषित कर दी है। 18 फरवरी 2025 इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार आरआरबी के क्षेत्रीय ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

नोटिस के मुताबिक आरआरबी एएलबी और जेई सीबीटी-2 भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 मार्च और 20 मार्च को देशभर के विभिन्न शहरों में किया जाएगा। एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप की संभावित तारीख भी रेलवे ने घोषित कर दी है। वर्तमान में आरआरबी सीबीटी-1 परीक्षा के परिणामों कॉ अंतिम रूप दे रहा है। स्टेज-2 के लिए चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जल्द जारी की जाएगी।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

परीक्षा से शुरू होने से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी होगी। वहीं परीक्षा से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे। प्रवेश पत्र के बिना उम्मीदवारों को एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगा। मतलब एडमिट कार्ड 15 मार्च को जारी हो सकते हैं। इसके अलावा परीक्षा हॉल में एंट्री लेने से पहले उम्मीदवारों का आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण भी किया जाएगा। इसलिए। ऑरिजिनल  आधार कार्ड या सत्यापित आधार कार्ड का प्रिंट आउट लाना अनिवार्य है।

आरआरबी एएलपी और जेई स्टेज-1 परीक्षा के बारे में 

आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन 25, 26, 27 और 28 नवंबर को देश भर के विभिन्न शहरों में किया गया था। उम्मीदवारों को अभी भी रिजल्ट का इंतजार है। इस बार कुल 18799 पदों पर भर्ती होने वाली है। आरआरबी जेई स्टेज-1 भर्ती परीक्षा  का आयोजन 16 से लेकर 18 दिसंबर के बीच किया गया था। 23 दिसंबर को आन्सर-की जारी हुई थी। कुल 7,951 पदों पर भर्ती होने वाली है। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह उम्मीदवारों को दी जाती है।

Tentative Exam Dates CBT2 Hi
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews