रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी जूनियर इंजीनियर सीबीटी-1 (RRB JE 2026) के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। सिटी स्लिप में उस शहर की जानकारी होती है, जहां परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। ध्यान रखें कि यह एडमिट कार्ड नहीं है।
27 और अक्टूबर को देशभर के विभिन्न शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक प्रवेश पत्र परीक्षा से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे। हॉल टिकट 23-24 अक्टूबर को जारी हो सकते हैं। इसमें उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, गाइडलाइंस, परीक्षा की तारीख, समय, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र का नाम, पता और अन्य जानकारी उपलब्ध होती है। इसके बिना उम्मीदवारों को एग्जाम हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होती।
ये भी पढ़ें
ऐसे डाउनलोड करें शहर सूचना पर्ची
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर आरआरबी जॉन को चुनें।
- अब CEN 04/2026 सिटी स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
- स्क्रीन पर शहर सूचना पर्ची नजर आएगी।
- इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
मॉक टेस्ट लिंक भी एक्टिव
रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट लिंक भी एक्टिव कर दिया है। जिसे परीक्षा के हिसाब से तैयार किया गया है। इस सुविधा के लिए कोई शुल्क भुगतान नहीं करना होगा। एग्जाम अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए जाएंगे, जिसमें से केवल एक ही सही होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा।
मैथमेटिक्स से संबंधित 30, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से संबंधित 25, जनरल अवेयरनेस से संबंधित 15 और जनरल साइंस से संबंधित 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे। PwBD उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। समय सीमा खत्म होने होने के बाद सबमिट बटन अपने आप एक्टिव हो जाएगा। प्रश्न अंग्रेजी समेत 15 विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध होंगे, जो आवेदन के दौरान चुने गए विकल्प पर निर्भर करता है।
