
RRB JE Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। कैटिगरी वाइज कट ऑफ भी जारी हो चुके हैं उम्मीदवार अरबी के क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार रिजल्ट और न्यूनतम योग्यता अंक आरआरबी के क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। मध्यप्रदेश रिजन के लिए https://rrbbhopal.gov.in/ विजिट करने की सलाह दी जाती है।
उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और वरीयता के आधार पर सीबीटी 2 के लिए चयनित किया गया है। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्म में अपलोड किया गया है। इसमें पद का नाम, परीक्षा तिथि, विज्ञापन संख्या और चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट दी गई है। इस लिस्ट में जिनका रोल नंबर शामिल है, केवल वे ही स्टेज-2 परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। सीबीटी-2 में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। वही रेलवे ने व्यक्तिगत स्कोरकार्ड भी जारी कर दिए हैं।
20 मार्च तक डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
रेलवे ने कहा कि उम्मीदवारों उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके व्यक्तिगत स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि यह सुविधा 20 मार्च 2025 तक उपलब्ध रहेगी। बता दें आरआरबी जेई सीबीटी-1 परीक्षा 16 से 18 दिसंबर 2024 तक देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित हुई थी। कुल 7951 पदों पर भर्ती होगी। स्टेज-2 परीक्षा स्थगित हो चुकी है। नया शेड्यूल जल्द जारी होगा।
आरआरबी जेई सीबीटी-1 का कट-ऑफ
आरआरबी जूनियर इंजीनियर और अन्य पदों के लिए कैटेगरी-वाइज़ कट-ऑफ उपलब्ध हो चुके हैं। जनरल के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 40% है। ओबीसी के लिए 30%, एससी के लिए 30% और एसटी के लिए 25% है।
ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट (*जैसे कि https://rrbbhopal.gov.in/) पर जाएं।
- होमपेज पर CEN 03/2024 JE CBT-1 Result या स्कोरकार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- लॉग इन करते ही स्क्रीन पर स्कोरकार्ड नजर आएगा। अपना स्कोर चेक करें।
- भविष्य के संदर्भ में रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।

