13 अक्टूबर को RRB NTPC सीबीटी-2 परीक्षा, उम्मीदवार जरूर करें इन नियमों का पालन 

आरआरबी एनटीपीसी स्टेज-2 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में सोमवार को होगा। एडमिट कार्ड के साथ गाइडलाइंस भी रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी कर दी है। उम्मीदवारों की मदद के लिए FAQ भी उपलब्ध करवाया गया है। आइए जानें क्या करें और क्या नहीं?
Kolkata Police Constable Exam 2025

AI Generated Image

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल स्टेज 2 परीक्षा (RRB NTPC CBT 2) के लिए मॉक टेस्ट और एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव करने के साथ-साथ जरूरी गाइडलाइंस भी जारी कर दी है। एग्जाम के दौरान उम्मीदवारों को कुछ नियमों का विशेष पालन करना होगा। परीक्षा 13 अक्टूबर को तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र में एग्जाम सेंटर का नाम, पता और समय की जानकारी डिटेल में दी गई है। इसलिए सभी कैंडिडेट्स को दिशा निर्देशों को पढ़ने की सलाह दी जाती है।

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी दूसरे चरण की परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी। इसमें केवल उन उम्मीदवारों को शामिल होने की अनुमति होगी, जिन्होंने सीबीटी-1  परीक्षा पास कर ली है।  एग्जाम  इंग्लिश, हिंदी, मणिपुरी , मराठी, पंजाबी, तमिल, तेलुगू, उर्दू, बंगाली, गुजराती समेत कुल 15 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा। कुल 11558 पदों पर भर्ती होने वाली है। जिसमें से ग्रेजुएट लेवल के लिए 8113 और अंडरग्रैजुएट लेवल के लिए 3445 पद खाली हैं।

समय का रखें विशेष ख्याल 

सभी उम्मीदवारों को सही समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह रेलवे ने दी है। 30 मिनट पहले एंट्री बंद कर दी जाएगी। डेढ़ घंटे पहले उम्मीदवारों को रिपोर्ट करना होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 शुरू होगी, उम्मीदवारों को 8:30 बजे तक प्रवेश करना होगा। रिपोर्टिंग के लिए सुबह 7:30 बजे का समय निर्धारित किया गया है। दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:45 बजे शुरू होगी एंट्री गेट दोपहर 12:15 बजे बंद कर दिए जाएंगे। रिपोर्टिंग का समय दोपहर 11:15 बजे है। तीसरी शिफ्ट दोपहर 4:30 शुरू होगी। 4:00 बजे एंट्री बंद होगा,  रिपोर्टिंग का समय दोपहर 3:00 बजे है।

इन दस्तावेजों को ले जाना न भूलें 

प्रवेश पत्र के बिना कैंडिडेट्स को एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। ध्यान रखिए की ई-प्रवेश पत्र की डिजिटल कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी।  इसीलिए इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रखें। दिए गए नियमों का विशेष रूप से पालन करें। आरआरबी के क्षेत्रीय वेबसाइट पर प्रवेश हॉल टिकट उपलब्ध हैं, जिसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके डाउनलोड किया जा सकता है। एडमिट कार्ड के साथ-साथ कुछ जरूरी दस्तावेजों को लाना भी अनिवार्य होगा। अपने साथ कलर पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और वैध मूल फोटो आईडी कार्ड को जरूर लें जाएं। उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक उपस्थिति ली जाएगी। इसके अलावा आधार सत्यापन भी किया जाएगा। जिन लोगों ने आवेदन करते समय आधार सत्यापन किया था, उन्हें यह सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है कि उनका आधार UIDAI सिस्टम पर अनलॉक स्टेटस में हो।

क्या ले जाएं और क्या नहीं?

उम्मीदवार एग्जामिनेशन सेंटर पर भूलकर भी प्रतिबंध चीज ना ले जाएं। इसके अलावा चीट्स, रुमाल या कपड़े इत्यादि भी लेकर न जाएं। केवल ई-एडमिट कार्ड की हार्डकॉपी और वैध फोटो आईडी कार्ड ले जाने की अनुमति होगी। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, घड़ियां, इयरफोन, ब्लूटूथ, माइक्रोफोन, किताब, कैलकुलेट,  पेजर, कागज, पेंसिल ,इरेज़र, पेंसिल, स्केल, राइटिंग पैड, हैंडबैग, बेल्ट, कैप, कैमरा, पानी की बोतल और खाने पीने की चीज प्रतिबंधित होगी। उम्मीदवारों को केवल एक कॉल लेटर और मूल फोटो आईडी कार्ड की साथ प्रवेश की अनुमति होगी।

इन बातों का भी रखें ख्याल  

  • एग्जाम हॉल में  पुस्तक या किसी अन्य टेक्स्ट पदार्थ का इस्तेमाल करना भी अनुचित माना जाएगा।
  • परीक्षा में किसी भी उम्मीदवार के साथ बातचीत न करें।
  • केंद्र प्रभारी या केंद्रीय कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
  • एग्जामिनेशन सेंटर पर निरीक्षक द्वारा रफशीट और पेन उपलब्ध करवाया जाएगा। एग्जाम खत्म होने के इन चीजों को सौंपना होगा।
  • कैंडिडेट्स को हाथों और पैरों पर मेहंदी न लगाने की सलाह दी गई है। इससे बायोमेट्रिक पर कैप्चर करने में परेशानी हो सकती है।
  • मेटल मेटल की चीजें, धार्मिक प्रतीक, चूड़ियां गहने, मंगलसूत्र, कंगन के साथ आने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में एंट्री की अनुमति उनके कॉल लेटर में प्रयुक्त पृष्ठांकन के हिसाब से दी जाएगी।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews