
रेलवे भर्ती बोर्ड में एनटीपीसी ग्रेजुएट (RRB NTPC CBT 2) लेवल सीबीटी- 2 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा का आयोजन 13 अक्टूबर को हुआ था। देशभर के विभिन्न शहरों में एग्जाम तीन शिफ्टों में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में हुआ था। सीबीटी-1 में चयनित उम्मीदवारों को इसमें शामिल होने की अनुमति थी। आरआरबी के किसी भी रीजनल वेबसाइट (जैसे कि www.rrbcdg.gov.in) पर जाकर इसे डाउनलोड किया जा सकता है।
उत्तर कुंजी की मदद से उम्मीदवार अपेक्षित अंकों की गणना कर सकते हैं। इसके लिए उत्तर कुंजी और अपने उत्तरों को मिलाएं। फिर मार्किंग स्कीम से हिसाब से अंकों की गणना करें। गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की कटौती होगी। फिलहाल, प्रोविजनल आंसर -की जारी की गई है। रिस्पांस शीट के साथ-साथ आपत्ति दर्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध हो चुकी है।
23 अक्टूबर तक मिलेगी चुनौती दर्ज करने की सुविधा
ऑब्जेक्शन पोर्टल 23 अक्टूबर रात 11:55 बजे तक खुलेगा रहेगा। चुनौती दर्ज करने के लिए प्रत्येक प्रश्न के लिए 50 रुपये के साथ बैंकिंग सर्विस चार्ज का भुगतान करना होगा। यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो उम्मीदवारों के खाते में रिफंड मिलेगा। यूपीआई, नेट बैंकिंग, रुपे कार्ड और क्रेडिट कार्ड में से किसी एक माध्यम के जरिए की पेमेंट करने की अनुमति होगी। आपत्तियों की समीक्षा विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। इसके बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट की घोषणा होगी।
ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर CEN 05/2024 NTPC G CBT आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- लॉग इन करते ही पीडीएफ़ पेज खुलेगा। इसे अच्छे से चेक करें।
- जरूरत पड़ने पर चुनौती दर्ज करें। इसके बाद उत्तर कुंजी को डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ में इसका प्रिन्ट आउट भी निकाल कर रख सकते हैं।
रिजल्ट कब आएगा?
रिजल्ट को लेकर अब तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिणाम एग्जाम से 30-45 दिन बाद यानि नवंबर 2025 में घोषित होंगे। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती। स्टेज 2 परीक्षा के बाद तीसरा चरण सीबीएसटी/ स्किल टेस्ट का होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। रिक्त पदों की संख्या कुल 811 है।

