
AI Generated Image
रेलवे भर्ती बोर्ड ने 15 जून की आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं बिहार के दो परीक्षा केंद्रो पर परीक्षा स्थगित की गई है। जल्द ही नई तारीख घोषित होगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट परीक्षा (RRB NTPC Exam 2025) का आयोजन 24 जून 2025 तक होने वाला है। कुल 8113 पदों पर भर्ती होने वाली है। उम्मीदवारों की नियुक्ति भारत के विभिन्न स्थानों पर की जाएगी। चयन प्रक्रिया में सीबीटी-1, सीबीटी-2, स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। एडमिट कार्ड के बिना कैंडिडेट्स को एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके साथ फोटो आईडी फोटो और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ भी रखना होगा।
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा पैटर्न
सीबीटी-1 यानि पहला चरण 100 अंकों का होता है। इसका आयोजन हिंदी, इंग्लिश, बंगाल, गुजराती, कन्नड, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी समेत विभिन्न भाषाओं में होता है। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होती है। प्रश्नों की संख्या 100 होती है। जनरल अवेयरनेस, गणित और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
यहाँ स्थगित हुई परीक्षा
रेलवे ने पटना के वेन्यू कोड 24823 आईकॉन डिजिटल में 9 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है। वहीं आदर्श परीक्षा केंद्र गया वेन्यू कोड 40923 में पर 10 जून 2025 को आयोजित हुई शिफ्ट 1, शिफ्ट 2 और शिफ्ट 3 परीक्षा को भी स्थगित करने का ऐलान किया गया है। 5 जून को तीसरी शिफ्ट की परीक्षा भी यहाँ रद्द की गई थी। जल्द ही नया शेड्यूल जारी होगा। नए एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप भी उपलब्ध किए जाएंगे।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर CEN 05/2024 आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें। स्क्रीन पर हॉल टिकट दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करने के बाद डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।

