
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आरआरबी के किसी भी क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट (जैसे कि http://rrbranchi.gov.in ) पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा सीबीटी-2 की तारीख भी घोषित हो चुकी है। परीक्षा 10 जुलाई को देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित होगी।
सीबीटी-1 में चयनित उम्मीदवारों को ही सीबीटी-2 में शामिल होने की अनुमति होगी। परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले यानि 30 जून को शहर सूचना पर्ची जारी हो सकती है। इसमें उन शहरों की जानकारी होती है, जहां परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। वहीं एडमिट कार्ड एग्जाम से 4 दिन पहले यानि 6 जुलाई 2026 को जारी होंगे। इसके उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीटी-2 परीक्षा पैटर्न
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट स्तर सीबीटी-2 की अवधि 120 मिनट होती है। कुल 120 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इसमें तीन सेक्शन शामिल होंगे-गणित, जनरल इंटेलिजेंस एंड रिजनिंग और जनरल अवेयरनेस। गणित और जनरल इंटेलिजेंस एंड रिजनिंग में 35-35 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं जनरल अवेयरनेस सेक्शन में 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान प्रत्येक गलत उत्तर के लिए होगा।
5 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा सीईएन 06/2025 के तहत 5810 पदों पर भर्ती होने वाली है। उम्मीदवारों की नियुक्ति गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट्स अस्सिटेंट कम टायपिस्ट, सीनियर क्लर्क कम टायपिस्ट, स्टेशन मास्टर, कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर और ट्रैफिक असिस्टेंट पदों पर होगी। चयन प्रक्रिया में चार चरण शामिल है- सीबीटी-1, सीबीटी-2, टाइपिंग टेस्ट या स्किल टेस्ट या एप्टीट्यूड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण। सीबीटी-1 का आयोजन रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा देशभर के विभिन्न शहरों में 16 से लेकर 27 मार्च के बीच किया गया था। जिसके परिणाम 11 मई 2026 को घोषित किए गए थे। अगला चरण सीबीटी-2 है।
सीबीटी-1 का स्कोर कार्ड जारी कर दिया गया है। इसमें उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, कैटेगरी, परीक्षा का नाम, पद का नाम, परीक्षा की तारीख, सब्जेक्ट वाइज स्कोर, टोटल स्कोर, नॉर्मलाइज्ड मार्क्स, क्वालीफाइंग स्टेटस, कट ऑफ मार्क्स और आरआरबी क्षेत्र का नाम जैसे जानकारी उपलब्ध होती है।
ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर अरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट स्कोरकार्ड 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुलेगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि या पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- लॉग इन बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर स्कोरकार्ड नजर आएगा।
- इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।

