RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT-2 रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक, जानें अब आगे क्या होगा?

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी-2 रिजल्ट जारी हो चुका है। व्यक्तिगत स्कोरकार्ड भी कुछ देर में उपलब्ध होंगे। जिसे उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं।  
RRB NTPC 2025

रेलवे भर्ती बोर्ड में 27 अगस्त को आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC) ग्रेजुएट लेवल भर्ती स्टेज 2 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  http://rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। इसमें CBAT और CBTST में उपस्थित होने के लिए शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों का रोल नंबर दिया गया है, जो प्रोविजनल है। इसे सीबीटी 2 में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया गया है, जिसका आयोजन 10 जुलाई को देश भर के विभिन्न शहरों में किया गया था।

रेलवे सभी उम्मीदवारों के लिए व्यक्तिगत स्कोर कार्ड भी जल्द जारी करेगा। नोटिस के मुताबिक 27 अगस्त शाम 5:00 बजे के बाद लिंक एक्टिव होगा।  रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके उम्मीदवारी इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके प्रश्न पत्र को भी डाउनलोड किया जा सकता है।

भोपाल ज़ोन में कितने उम्मीदवार चयनित?

आरआरबी भोपाल जोन में सीबीएटी के लिए कुल 103 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। सीबीटीएसटी के लिए चयनित उम्मीदवारों की की संख्या 881 है। भोपाल जोन में भोपाल जोन में रिक्त पदों की संख्या कुल 382 है। अनारक्षित कैटेगरी के लिए कुल 151 पद खाली हैं। अब तक कट ऑफ जारी नहीं किया गया है।

एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल के तहत 5810 पदों पर भर्ती होने वाली है। गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए 3416, स्टेशन मास्टर के लिए 615, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 508, ट्रैफिक असिस्टेंट के लिए 402, जूनियर अकाउंट अस्सिटेंट कम टाइपिस्ट के लिए 401 और चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के लिए 68 पर खाली हैं।

अब आगे क्या होगा?

सीबीएसटी/सीबीटीएसटी और सीबीटी-2 परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएग। सीबीटीएटी और सीबीटीएसटी का आयोजन सितंबर 2026 में होगा। जॉन वाइज शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की जानकारी सलाह दी गई है। इसके अलावा एसएमएस और ईमेल के पर भी शहर सूचना पर्ची की जानकारी दी जाएगी। सिटी स्लिप एप्टीट्यूड टेस्ट से 10 दिन पहले और एडमिट कार्ड 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट  

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब ज़ोन को चुनें।
  3. नया पेज खुलेगा। “CEN 06/2025 RRB NTPC CBT 2 Result” के लिंक पर क्लिक करें।
  4. पीडीएफ़ पेज खुलेगा। यहाँ अपना रोल नंबर चेक करें।
  5. फिर रिजल्ट डाउनलोड करें।
  6. भविष्य के लिए स्कोरकार्ड लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके डाउनलोड या प्रिंट करके रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews