
13 अक्टूबर को देशभर के विभिन्न शहरों में आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट (RRB NTPC) लेवल स्टेज 2 परीक्षा का आयोजन किया गया था। एग्जाम खत्म होने के बाद उम्मीदवारों को अब उत्तर कुंजी का इंतजार है। पिछले पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रोविजनल आंसर-की 18 अक्टूबर तक रेलवे भर्ती बोर्ड जारी कर सकता है। हालांकि अब तक इससे संबंधित कोई भी अधिकारी घोषणा नहीं की गई है। अपडेट के लिए आरआरबी के किसी भी क्षेत्रीय वेबसाइट को नियमित तौर पर विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
उत्तर कुंजी के साथ-साथ ऑब्जेक्शन पोर्टल भी खुलेगा। उम्मीदवारों को एक निर्धारित समय के भीतर प्रश्न या उत्तर पर चुनौती दर्ज करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए 50 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करना होगा। बोर्ड इन चुनौतियों की समीक्षा करने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। जिसके आधार पर परिणाम तैयार किए जाएंगे।
ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट (जैसे कि https://www.rrbcdg.gov.in/) पर जाएं।
- होम पेज पर “सीईएन 05/2024 आरआरबी एनटीपीसी आंसर-की, रिस्पांस शीट और ऑब्जेक्शन” के लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर उत्तर कुंजी औररिस्पांस शीट नजर आएगी। इसे अच्छे से चेक करें। मार्किंग स्कीम के अनुसार अपेक्षित अंकों की गणना करें।
- जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। फिर इसे डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 मार्किंग स्कीम
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे गए थे। जिसमें जनरल अवेयरनेस के 50, मैथमेटिक्स के 25 और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से संबंधित 35 प्रश्न शामिल थे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का था। उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया गया था। पीडबल्यूडी कैंडिडेट के लिए परीक्षा की अवधि 120 मिनट आधारित की गई थी। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक दिए जाएंगे। गलत उत्तर पर 1/3 तीन अंक की कटौती की जाएगी।
अब आगे क्या होगा?
स्टेज-2 परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट/ कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सीबीटी- 2 में सफल उम्मीदवार शामिल हो पाएंगे। इन तीनों चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। सिलेक्टेड उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इस साल कुल 8113 ग्रेजुएट लेवल पदों पर भर्ती होने वाली है। अंडरग्रेजुएट वैकेंसी की संख्या 3445 है।

