कब जारी होगा RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा रिजल्ट? सामने आई अपडेट, नोट कर लें संभावित तारीख

आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट का इंतजार उम्मीदवारों को है। रेलवे जल्द ही परिणाम घोषित कर सकता है। अगला चरण सीबीटी-2 का होगा। आइए जानें उम्मीदवार इसे चेक कर सकते हैं?
RRB NTPC UG 2025

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा का परिणाम (RRB NTPC Graduate Result) जल्द ही घोषित हो सकता है। जिसे उम्मीदवार  रेलवे भर्ती बोर्ड के वेबसाइट पर जाकर चेक कर पाएंगे। परीक्षा का आयोजन  5 जून से लेकर 24 जून के बीच किया गया था। सीबीटी-1 चयनित उम्मीदवारों को सीबीटी-2 में शामिल होने की अनुमति होगी। जानकारी के लिए बता दें कि इसमें प्राप्त स्कोर फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किए जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टेज-1 परीक्षा का परिणाम अगस्त महीने की आखिरी सप्ताह में जारी हो सकता है। हालांकि इससे अधिक आधिकारिक सूचना रेलवे ने अब तक जारी नहीं की है। परिणाम पीडीएफ फॉर्म में घोषित किए जाएंगे। जिसमें शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों का रोल नंबर शामिल होगा।

व्यक्तिगत स्कोर कार्ड भी उपलब्ध होंगे, इसे डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा आरआरबी कैटिगरी वाइज कट ऑफ अंक भी जारी करेगा। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, कुल अंक, प्राप्त अंक, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अन्य जानकारी उपलब्ध होगी।

कैसे तैयार होगा रिजल्ट?

रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा का रिजल्ट नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के आधार पर तैयार करेगा। ताकि अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित परीक्षा में निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके। इससे उन उम्मीदवारों को नुकसान नहीं होगा, जो सबसे कठिन शिफ्ट में शामिल हुए थे।

ऐसे चेक करें परिणाम 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट (www.rrbcdg.gov.in, rrbbhopal.gov.in) पर जाएं।
  • होम पेज पर आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर पीडीएफ पेज खुलेगा। यहां अपना रोल नंबर चेक करें। इसके लिए आप Ctrl+F को क्लिक कर सकते हैं।
  • रिजल्ट को डाउनलोड कर लें।  भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

8 हजार से अधिक वैकेंसी 

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के तहत कुल 8113 पदों पर भर्ती होने वाली है। उम्मीदवारों की नियुक्ति भारतीय रेलवे के अलग-अलग विभागों में गुड्ज़ ट्रेन मैनेजर, टिकट सुपरवाइजर, जूनियर अकाउंट अस्सिटेंट कम टाइपिस्ट, सीनियर क्लर्क  कम टाइपिस्ट और अन्य पदों पर होगी।

सीबीटी-2 परीक्षा कब और क्या होगा पैटर्न?

सीबीटी-2 परीक्षा की तारीख अब तक घोषित नहीं की गई है। इसका आयोजन भी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में सितंबर या अक्टूबर में हो सकता है। उम्मीदवारों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी- 2, स्किल टेस्ट/सीबीएटी, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। स्टेज-2 परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स को 120 मिनट का समय दिया जाएगा। गणित के 35, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग के 35 और जनरल अवेयरनेस के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल प्रश्नों की संख्या 120 होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा। गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews