उम्मीदवार ध्यान दें! RRB NTPC ग्रेजुएट रिजल्ट पर बड़ी अपडेट, जानें संभावित तारीख और कट-ऑफ

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल रिजल्ट इस सप्ताह जारी नहीं होगा। परीक्षा जून में आयोजित हुई थी। अगला चरण सीबीटी-2 का होगा। आइए जानें परिणाम कब घोषित होंगे और उम्मीदवार इसे कैसे चेक कर सकते हैं?
RRB NTPC UG 2025

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 परीक्षा (RRB NTPC Exam) का आयोजन 5 जून से लेकर 24 जून के बीच किया था। इसमें करीब 26 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा खत्म हुए करीब दो महीने हो चुके हैं। अभ्यर्थी अभी भी परिणाम के इंतजार में बैठे हैं । कोई भी अधिकारी घोषणा अब तक नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे अधिकारियों के स्पष्ट किया है कि महीने इस सप्ताह जारी नहीं होंगे।

उम्मीदवारों को 2 से 3 सप्ताह का इंतजार करना पड़ सकता है। सितंबर में स्कोरकार्ड जारी होने की संभावना है। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए उम्मीदवार स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें आरआरबी पीडीएफ़ फॉर्मेट में क्षेत्रीय वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट जारी करेगा। इसमें सीबीटी-2 के लिए चयनित उम्मीदवार का रोल नंबर उपलब्ध होगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे फ्लर आरआरबी के क्षेत्रीय वेबसाइट जैसे कि https://rrbbhopal.gov.in/) पर जाएँ।
  • अब “CEN 05/2024 NTPC ग्रेजुएट सीबीटी-1 रिजल्ट” के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट का पीडीएफ़ खुलेगा। Ctrl+F क्लिक करके अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।

कितना हो सकता है कट-ऑफ?

रिजल्ट के साथ-साथ आरआरबी कट-ऑफ भी जारी करेगा। यह परीक्षा के कठिनाई स्तर और उम्मीदवारों की संख्या पर निर्भर करेगा। इस साल जनरल का कट-ऑफ 100 में 70-85 तक हो सकता है। ओबीसी के लिए अपेक्षित कट-ऑफ 65 से 80, एससी के लिए 50 से 75, एसटी के लिए 50 से 70 और ईडब्ल्यूएस के लिए 60 से 80 है।

इस साल आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के तहत 8113 पदों पर भर्ती होगी। चयन प्रक्रिया में सीबीटी-1, सीबीटी-2, CBAT/स्किल टेस्ट और दस्तावह सत्यापन शामिल हैं। सीबीटी-1 में सफल होने वाले कैंडीडेट्स को ही स्टेज-2 परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी पर भी अपडेट 

आरआरबी एनटीपीसी यूजी लेवल सीबीटी-1 परीक्षा अभी भी जारी है। इसका समापन 9 सितंबर को होगा। 1 सितंबर तक के एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। इसके बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews