RRB NTPC Results: रेलवे ने जारी किए CBT-1 के रिजल्ट्स, इन स्टेप्स को फॉलो कर देखें स्कोरकार्ड

RRB NTPC Results: रेलवे ने जारी किए CBT-1 के रिजल्ट्स, इन स्टेप्स को फॉलो कर देखें स्कोरकार्ड

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1  रिवाइज्ड रिजल्ट (RRB NTPC  CBT -1 Revised Results out) की घोषणा कर दी है।  उम्मीदवार अपने क्षेत्र के RRB ऑफिशियल  ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर 2020 से लेकर 1 जुलाई 2021  हुआ था। और इसके results की घोषणा रेलवे ने कर दी है, इस परीक्षा में पास होने  वाले उम्मीदवार CBT-2 में बैठ पाएंगे।  आज विभाग ने  चेन्नई, अहमदाबाद, भुनेश्वर,  बिलासपुर, गुवाहाटी, कोलकाता, भोपाल, पटना रांची और  सिकंदराबाद समेत कई रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड क्षेत्र के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। CBT-1 की परीक्षा में कई विद्यार्थी शामिल हुए थे, इस परीक्षा का आयोजन कई फेज में हुआ था, इसके आधार पर करीब 40 हजार भर्तियाँ होंगी।

ऐसे करें चेक स्कोरबोर्ड

उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले rrb ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।
  • (सीईएन 01/2019) रिजल्ट और स्कोरबॉर्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  •   अब एक नया पेज खुलेगा वहाँ स्कोरकार्ड पर क्लिक करें।
  • फिरअगले पेज पर पूछे गए डिटेल्स (जैसे की रॉल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और अन्य डिटेल्स) भरे।
  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका स्कोरबोर्ड सामने होगा, आगे जा कर चेक करें।
  • याद रखे यह परीक्षा पास करने पर ही CBT-2 में बैठ पाएंगे।
  • आप चाहे तो प्रिन्ट आउट भी निकाल सकते है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews