RRB NTPC यूजी सीबीटी-1 उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 5 जुलाई तक आपत्ति दर्ज करने का मौका 

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। उम्मीदवार निर्धारित समय-सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। शुल्क का भुगतान भी करना होगा। आइए जानें आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?
RRB NTPC 2025

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी यूजी (RRB NTPC UG) सीबीटी-1 की उत्तर कुंजी 27 जून को जारी कर दी है। जिसे उम्मीदवार आरआरबी के किसी भी क्षेत्रीय वेबसाइट (जैसे कि https://rrbbhopal.gov.in/) पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। आंसर-की के साथ-साथ ऑब्जेक्शन पोर्टल भी एक्टिव हो चुका है।

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल स्टेज 1 परीक्षा का आयोजन देश भर की विभिन्न शहरों में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड 7 से लेकर 9 मई और 13 जून से लेकर 20 जून तक आयोजित किया गया था। शनिवार को उत्तर कुंजी के साथ-साथ प्रश्न पत्र और रिस्पांस शीट भी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार रिस्पांस शीट और उत्तर कुंजी को मिलाकर अपेक्षित अंकों की गणना कर सकते हैं।

आपत्ति दर्ज करने की तारीख और फीस 

उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का मौका 5 जुलाई रात 11:55 तक दिया जाएगा। इसके लिए 50 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि दर्ज की गई आपत्ति सही साबित होती है, तो उम्मीदवारों को बैंक चार्ज काटकर शुल्क वापस कर दिया जाएगा। डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और नेट बैंकिंग के जरिए ही शुल्क भुगतान की अनुमति होगी।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://rrbbhopal.gov.in/ पर जाएं।
  2. होम पेज पर CEN 07/2025 एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल आंसर-की/ रिस्पांस शीट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा।
  4. रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड कैप्चा कोड दर्ज करके लॉग इन करें।
  5. उत्तर कुंजी को अच्छे से चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें।
  6. अपेक्षित अंकों की गणना करें। जरूरत पड़ने पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी उत्तर कुंजी डायरेक्ट लिंक 

कितने पदों पर होगी भर्ती?

आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा के तहत कुल 3058 पदों पर भर्ती होने वाली है। जिसमें से जनरल के लिए 1280, ईडब्ल्यूएस के लिए 280, ओबीसी के लिए 1773, एससी के लिए 461 और एसटी के लिए 264 पद खाली हैं। उम्मीदवारों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी- 2, कंप्यूटर बेस्ट एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews