कब जारी होगी RRB NTPC यूजी सीबीटी-1 आंसर-की? नोट कर लें संभावित तारीख, ऐसे करें डाउनलोड 

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 आंसर-की जल्द ही उपलब्ध होगी। लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानें उत्तर कुंजी की संभावित तारीख क्या है और रिजल्ट कैसे तैयार होगा?
RRB NTPC UG 2025

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल (RRB NTPC UG CBT-1) परीक्षा 9 सितंबर को समाप्त हो चुकी है। जिसके बाद लाखों उम्मीदवारों को आंसर-की और रिजल्ट का इंतजार है।  रेलवे भर्ती बोर्ड ने अब तक उत्तर कुंजी या रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। जल्द ही प्रोविजनल आंसर-की जारी हो सकती है। उम्मीदवार आरआरबी के क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट-1  के लिए उत्तर कुंजी 13 सितंबर को जारी हो सकती है। सटीक जानकारी और अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफ़िशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। प्रोविजनल आंसर-की के साथ-साथ रिस्पांस शीट भी जारी होगी।

कैसे तैयार होगा रिजल्ट?

उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका भी दिया जाएगा। ऑब्जेक्शन पोर्टल दो से तीन दिन तक उपलब्ध होगी। इसके लिए प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा।  जिसकी समीक्षा विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। इसके बाद ही अंतिम उत्तर कुंजी जारी होगी। जिसके आधार पर रिजल्ट तैयार किया। एनटीपीसी यूजी रिजल्ट नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के जरिए तैयार किया जाता है। ताकि अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित हुई परीक्षा में डिफिकल्टी लेवल को संतुलित किया जा सके।

रिजल्ट के बाद क्या?

सीबीटी-1 में चयनित उम्मीदवारों को सीबीटी- 2 में शामिल होने की अनुमति होगी।  प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा का आयोजन 7 अगस्त से लेकर 9 सितंबर के बीच ऑनलाइन मोड में किया गया था। कैंडीडेट्स का सेलेक्शन सीबीटी-1, सीबीटी-2, सकिल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और  मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। कुल 3445 पदों पर भर्ती होने वाली है।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://rrbbhopal.gov.in/ पर जाएँ।
  • होमपेज पर “CEN 06/2024 RRB NTPC UG Answer Key” के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें। स्क्रीन पर आंसर-की नजर आएगी।
  • इसे चेक करें। अपेक्षित अंकों की गणना करें। फिर इसे डाउनलोड करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews