
12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026-27 की अधिसूचना (CEN 07/2026) जारी कर दी है। इसके तहत कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन्स क्लर्क के कुल 1,688 पदों पर भर्ती की जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज, 15 अक्तूबर से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
RRB NTPC UG Recruitment Details
कुल पद: 1688
पदों का विवरण
- कमर्शियल कम टिकट क्लर्क 700
- अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट 200
- जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट 600
- ट्रेन्स क्लर्क 188
आयु सीमा: न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष रखी गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगिरी के उम्मीदवारों की जन्मतिथि 2 जनवरी 1997, ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर की 1994 और एससी/एसटी की 1992 से पहले की नहीं होनी चाहिए। अन्य सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए डेट ऑफ बर्थ 1 जनवरी 2009 तय की गई है। जन्मतिथि के लिए 10वीं की मार्कशीट फॉर्म में लगानी होगी।
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या उसके बराबर की परीक्षा पास होना जरूरी है। 12वीं पास कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। अंकों वाली शर्त एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्स सर्विसमैन अभ्यर्थियों पर लागू नहीं होगी। सभी पदों के लिए समान योग्यता रखी गई है।
आवेदन शुल्क: सामान्य और ओबीसी 500 रुपए रखा गया है। एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, महिला, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अल्पसंख्यक को 250 रुपए चुकाने होंगे। पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) में शामिल होने के बाद सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 400 और आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को 250 रिफंड किए जाएंगे।
बेसिक सैलरी: शुरुआती वेतन 19,900 रुपये से लेकर 21,700 रुपये तक होगा, इसके अलावा भत्ते भी मिलेंगे।
- कमर्शियल कम टिकट क्लर्क : 21700 प्रति माह (लेवल-3 )
- अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट : 19900 प्रति माह (लेवल-2)
- जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट : 19900 प्रति माह (लेवल-2)
- ट्रेन क्लर्क : 19900 प्रति माह (लेवल-2)
चयन कैसे होगा?
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
- दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), जहां लागू हो
- पद के अनुसार टाइपिंग स्किल टेस्ट या अन्य निर्धारित मूल्यांकन
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल परीक्षण
इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
- आधार कार्ड
- 10वीं की मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
- पीडब्ल्यूबीडी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
- अगर अगर सरकारी कर्मचारी है, तो NOC सर्टिफिकेट
RRB NTPC UG: महत्वपूर्ण तारीखें
- नोटिफिकेशन जारी: 14 अक्तूबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन: 15 अक्तूबर 2026 से
- आवेदन की अंतिम तारीख: 13 नवंबर 2026, रात 11:59 बजे तक
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख: 15 नवंबर 2026
- फॉर्म में सुधार की अवधि: 16 से 25 नवंबर 2026 तक
- परीक्षा की तारीख: अभी घोषित नहीं
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

