Hindi News

RRB NTPC भर्ती पर बड़ी अपडेट, यूजी लेवल CBT-2 एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Published:
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवक अंतिम चरण के लिए शेड्यूल जारी हो चुका है। अंडर ग्रेजुएट सीबीटी-2 के लिए प्रवेश पत्र उपलब्ध हो चुके हैं। आइए जानें अभ्यर्थी कैसे इसे डाउनलोड कर सकते हैं?
RRB NTPC भर्ती पर बड़ी अपडेट, यूजी लेवल CBT-2 एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती ( RRB NTPC Exam 2025) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। ग्रेजुएट लेवल कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट की तारीख घोषित कर दी है। अंडर ग्रेजुएट लेवल पदों पर भर्ती के लिए सीबीटी- 2 एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। जिसे अभीयर्थी आरआरबी के किसी भी क्षेत्रीय वेबसाइट पर जैसे कि (https://rrbbhopal.gov.in/ ) पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी स्टेज 2  परीक्षा का आयोजन 20 दिसंबर को देश भर के अलग-अलग शहरों में किया जाएगा। सीबीटी-1 उम्मीदवारों को इसमें शामिल होने की अनुमति होगी। कुल 3445 पदों पर भर्ती होने वाली है। एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित किए जाएंगे। प्रवेश पत्र का लिंक एक्टिव हो चुका है।

सीबीटी-2 एडमिट कार्ड में होगी ये जानकारी

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। इसमें उम्मीदवार का नाम, जन्मतिथि, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, एग्जामिनेशन वेन्यू, परीक्षा की तारीख और समय, रोल नंबर और गाइडलाइंस उपलब्ध होती है।  एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री से पहले प्रवेश पत्र का सत्यापन भी किया जाता है। इसके साथ वैलिड फोटो आईडी प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लेकर जाने की साल कैंडिडेट्स को दी जाती है।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज CEN 06/2024 एनटीपीसी यूजी हॉल टिकट के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  • सारी जानकारी को सत्यापित करें और हॉल टिकट डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए एडमिट कार्ड का A4 साइज़ प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल अपडेट 

एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-2 रिजल्ट के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्कोरकार्ड के साथ-साथ कंप्यूटर बेस्ट एप्टीट्यूड टेस्ट का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। सीबीटी-2 का आयोजन 28 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। 10 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप उपलब्ध होगी। वहीं 4 दिन पहले ई- कॉल लेटर जारी किए जाएंगे।

सीबीटी- 2 परीक्षा का आयोजन 13 अक्टूबर को किया गया था। परिणाम 15 दिसंबर को घोषित कर दिए गए हैं। रेलवे ने सभी उम्मीदवारों को अपने आधार को अनलॉक स्टेटस में रखने की सलाह दी है। ताकि एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री के दौरान आधार लिंक्ड बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े । सके अलावा व्यक्तिगत स्कोर कार्ड भी उपलब्ध करवा दिए गए हैं आरआरबी के किसी भी क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड किया जा सकता है इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड यानी जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी।

यहाँ देखें आरआरबी का नोटिस
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews