रेलवे ने निकाली 1376 पदों पर भर्ती, 17 अगस्त से आवेदन शुरू, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जान लें पात्रता और नियम

आरआरबी ने 1300 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
rrb technician exam 2024

RRB Recruitment 2024: रेलवे रीक्रूट्मेंट बोर्ड ने पैरामेडिकल स्टाफ विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या 1376 है। आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2024 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। करेक्शन विंडो 17 सितंबर से 26 सितंबर तक खुला रहेगा। नवंबर में सीबीटी परीक्षा का आयोजन होगा। करीब 10 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे।

रिक्त पदों की संख्या

नर्सिंग सुपरिन्टेन्डेन्ट के लिए 713, हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड-III के लिए 126, फार्मसिस्ट एंट्री ग्रेड के लिए 246, लैब्रटोरी असिस्टेंट ग्रेड II के लिए 94, ईसीजी टेक्नीशियन के लिए 13, ऑपटोमेट्रिस्ट के लिए 4, कार्डीऐक टेक्नीशियन के लिए 4, स्पीच थेरपिस्ट के लिए 1, रेडियोग्राफर एक्स-रे टेक्नीशियन के लिए 64, कैथ लैब्रटोरी टेक्नीशियन के लिए 2, आक्यूपैशनल थेरपिस्ट के लिए 2, फिजियोथेरपिस्ट ग्रेड II के लिए 2, लैब्रटोरी सुपेरिन्टेंडेंट ग्रेड III के लिए 27, डाइऐलिसिस टेक्नीशियन के लिए 20, डेंटल हाइजीनिस्ट के लिए 3, क्लीनिकल साइकॉलोजिस्ट के लिए 7, डाइटिशियन के लिए 5 और फील्ड वर्कर के लिए 19 पद खाली हैं।

योग्यता, आयु सीमा और वेतन 

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग है। संबंधित क्षेत्र में 12वीं पास/ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। फील्ड वर्कर और ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थेरपिस्ट के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष है। अन्य पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 36 वर्ष है। 19,900 रुपए से लेकर 44,900 रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क 

आवेदन करने के लिए जनरल/ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक के लिए शुल्क 250 रुपए है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। फाइनल मेरिट लिस्ट इन तीनों चरणों को मिलाकर तैयार की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • RRB Peramedical Recruitment के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • “Apply Online” पर क्लिक करें। आवेदन पत्र को भरें।
  • शैक्षणिक, पर्सनल जारी सही-सही दर्ज करें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों को सही साइज़ और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें। आवेदन पत्र को जमा करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews