2 मार्च से RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा शुरू, जरूरी गाइडलाइंस जारी, उम्मीदवार रखें इन बातों का खास ख्याल, पढ़ें पूरी खबर

आरआरबी आरपीएफ परीक्षा के दिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। एग्जाम 2 मार्च से 20 मार्च तक चलेंगे। एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। आइए जानें अभ्यर्थी क्या करें और क्या नहीं?
RRB RPF Constable Exam

रेलवे भर्ती बोर्ड 2 मार्च से आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (RRB RPF Constable Exam 2025) का आयोजन करने जा रहा है। इसका समापन 20 मार्च 2025 को होगा। एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित किए जाएंगे। एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हो चुके हैं। परीक्षा से संबंधित गाइडलाइंस भी जारी हो चुकी है। जिसका अनुपालन छात्रों को करना होगा।

इस साल रेलवे ने आरपीएफ कांस्टेबल के 4208 और सब इंस्पेक्टर के साथ 450 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों का चयन सीबीटी परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। सीबीटी एग्जाम में चयनित उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट में शामिल हो पाएंगे।

आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा का पैटर्न 

आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा अवधि 90 मिनट होती है। प्रश्न पत्र में तीन सेक्शन होते हैं।  प्रश्नों की संख्या 120 होती हैं। वहीं अधिकतम अंक 120 होते हैं। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलते हैं। गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती की जाती है। एर्थमैटिक और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग 35-35 प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं जनरल एवेरनेस के 50 प्रश्न होते हैं।

उम्मीदवार जरूर रखें इन बातों का ख्याल

  • उम्मीदवार परीक्षा के दिन अपने साथ एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी और वैलिड फोटो आईडी जरूर रखें। एप्लीकेशन में अपलोड की गई दो पासपोर्ट साइज कलर फोटो भी अपने साथ रखें।
  • परीक्षा केंद्र पर 1 घंटे पहले पहुंचे। ताकि कोई हड़बड़ी न हो। एग्जाम के लिए देरी से पहुंचने पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
  • एग्जाम हॉल में स्मार्टफोन, ब्लूटूथ डिवाइस, हेडफोन, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक या कम्युनिकेशन कम्युनिकेशन डिवाइसेज ले जाने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई अभ्यर्थी प्रतिबंधित चीजों के साथ एग्जाम हॉल में पाया जाता है तो उसे आरआरबी के सभी परीक्षाओं के लिए डिबार्ड कर दिया जाएगा।
  • किसी भी प्रकार के कदाचार को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अन्य अभ्यर्थियों से बातचीत न करें। परीक्षकों के साथ दुर्व्यवहार भी ना करें।
  • उम्मीदवार अपने निर्धारित सीट पर बैठें। परीक्षक द्वारादिए गए निर्देशों का पालन करें।
  • सिम्पल कपड़े पहनें। मेटल के गहने या एक्सेसरीज़ पहने से बचें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews