बड़ी अपडेट, RRB RPF कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड, शेड्यूल जारी, यहाँ देखें

आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2 से 20 मार्च तक आयोजित होगी। प्रवेश के दौरान आधार लिंक्ड सत्यापन अनिवार्य होगा। एडमिट कार्ड की संभावित तारीख भी घोषित हो चुकी है।
RRB RPF constable exam

आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (RRB RPF Constable 2025) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। 2 मार्च से लेकर 20 मार्च 2025 तक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में देशभर के विभिन्न शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इस बार रेलवे ने आरपीएफ कांस्टेबल पदों के लिए कुल 4208 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों की नियुक्ति सीबीटी परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगी।

 कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 10 दिन पहले यानि 21 फरवरी तक एग्जाम सिटी स्लिप जारी किए जाएंगे। वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से 4 दिन पहले यानि 27 फरवरी को जारी होंगे। उम्मीदवार आरआरबी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

आधार आधारित सत्यापन होगा जरूरी 

एग्जाम हॉल में एंट्री से पहले आधार लिंक्ड बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन उम्मीदवारों अनिवार्य होगा। इसलिए आरआरबी ने उम्मीदवारों को ऑरिजिनल या ई-वेरीफाइड आधार का प्रिंट आउट लाने की सलाह दी है।

सीबीटी परीक्षा का पैटर्न

सीबीटी परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। बुनियादी अंकगणित और सामान्य बुद्धि एवं तर्क क्षमता के 35-35 प्रश्न शामिल होंगे। जनरल अवेयरनेस के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा। वहीं गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews