RRB RPF Recruitment: आरपीएफ में निकली कांस्टेबल और SI के 4660 पदों पर भर्ती, 15 अप्रैल से आवेदन शुरू, अधिसूचना जारी, यहाँ देखें

rpf recruitment 2024

RRB RPF Recruitment 2024: रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों पर बम्पर भर्ती निकली है। इस संबंध में रेलवे भर्ती बोर्ड ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल यानी आज से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 14 मई 2024 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट rpf.indianrailways.gov.in पर जाकर कर आवेदन कर सकते हैं। रिक्त पदों की कुल संख्या 4660 है। जिसमें से 4208 पद कांस्टेबल के लिए और 452 पद सब-इंस्पेक्टर के लिए रिक्त हैं।

योग्यता और आयु सीमा

इंस्पेक्टर पद के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवारों का दसवीं पास होना और अनिवार्य है। कांस्टेबल पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष है। सब इंस्पेक्टर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 वर्ष से लेकर 28 वर्ष तक होनी चाहिए। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों के चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। नियुक्ति के बाद सब इंस्पेक्टर को 35,400 रुपये और कांस्टेबल को 21,700 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क

कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर भारती के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, महिला, एक्स सर्विसमैन और ईबीसी कैटिगरी के उम्मीदवारों को केवल 250 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के बाद ही आवेदन करने की सलाह दी जाती है। 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews