RRB टेक्नीशियन परीक्षा आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 27 मार्च तक चुनौती दर्ज करने का मौका 

आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड-3 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन पोर्टल भी एक्टिव हो चुका है। 
RRB Technician Exam 2026

आरआरबी टेक्निशियन आरआरबी टेक्निशियन ग्रेड-1 सिग्नल और ग्रेड- 3 सीबीटी परीक्षा (RRB Technician Answer Key) की उत्तर कुंजी 19 मार्च को जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आरआरबी के किसी भी क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट (जैसे कि https://rrbbhopal.gov.in/ ) पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी।

परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से लेकर 10 मार्च के बीच किया गया था। प्रश्न पत्र और रिस्पांस शीट भी उपलब्ध हो चुकी है। प्रोविजनल आंसर के जरिए उम्मीदवारों को अपेक्षित अंकों की गणना करने में मदद मिलेगी। इस पर दर्ज की गई चुनौतियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी होगी। रिजल्ट भी इसी के आधार पर जारी किए जाएंगे।

कैसे जानें अपेक्षित अंक?

परीक्षा कल 100 अंकों की थी। प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलेंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होगी। जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया गया है, उसके लिए कोई अंक न मिलेंगे और न ही काटे जाएंगे। रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी को मिलाएं। सही और गलत उत्तर को चेक करें। इसके बाद “(सही उत्तर x 1) – (गलत उत्तर x 0.33) = फाइनल स्कोर” मेथड का इस्तेमाल करके अपेक्षित अंकों की गणना करें।

आपत्ति दर्ज करने की फीस और डेडलाइन 

आरआरबी टेक्निशियन ऑब्जेक्शन पोर्टल का लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है। 27 मार्च सुबह 10:00 बजे तक उम्मीदवार उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए 50 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि चुनौती सही पाई जाती है तो उम्मीदवारों को फीस रिफंड कर दी जाएगी। डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/रुपे कार्ड/यूपीआई/ नेट बैंकिंग के जरिए शुल्क भुगतान की अनुमति होगी।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर CEN 02/2025 आरआरबी टेक्नीशियन आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट” शीट के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन पेज खुलेगा। यहाँ एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट नजर आएगी। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।

आरआरबी टेक्नीशियन आंसर-की डायरेक्ट लिंक 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews