उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, इस दिन जारी होगी RRB टेक्नीशियन परीक्षा आंसर-की, तारीख घोषित, देखें नोटिस

आरआरबी टेक्नीशियन उत्तर कुंजी की तारीख घोषित हो चुकी। साथ में ऑब्जेक्शन पोर्टल भी खुलेगा। परीक्षा 20 से 30 दिसंबर 2024 के बीच हुई थी। आरआरबी के क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर पाएंगे।
RRB Technician result

RRB Technician Exam 2024: आरआरबी टेक्निशियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। सीबीटी परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर होने वाली है। इस संबंध में रेलवे भर्ती बोर्ड ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है।

नोटिस के मुताबिक 6 जनवरी 2025 सुबह 9:00 बजे तक आरआरबी टेक्निशियन-3 की उत्तर कुंजी उपलब्ध होगी। इसी के साथ ऑब्जेक्शन पोर्टल भी खुलेगा। उम्मीदवार प्रश्न, ऑप्शन और उत्तर कुंजी पर चुनौतियां दर्ज कर पाएंगे। रिस्पांस शीट भी उपलब्ध होगी।

इतनी लगेगी फीस (RRB Technician Grade 3 Answer Key)

उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न पर 50 रुपये शुल्क भुगतान बैंक सर्विस चार्ज के साथ करना होगा। यदि यदि आपत्ति सही साबित होती है तो रेलवे द्वारा फीस रिफंड किया जाएगा। कैंडीडेट्स डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, रूपए कार्ड, यूपीआई और नेट बैंकिंग के जरिए शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन पोर्टल 11 जनवरी 2025 सुबह 9:00 बजे तक खुला रहेगा।

 कब आयोजित हुई थी परीक्षा? (Railway Recruitment)

आरआरबी ग्रेड-3 परीक्षा का आयोजन 20 दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर के बीच किया गया था। कुछ दिनों में उत्तर कुंजी जारी होगी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि फरवरी महीने में रिजल्ट घोषित होंगे। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई चुनौतियों की समीक्षा के बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी होगी। उसके बाद ही परिणाम घोषित होंगे। तकनीशियन ग्रेट-3 के लिए रिक्त पदों की संख्या 8052 और टेक्नीशियन ग्रेड 3 (वर्कशॉप और पीयू) के लिए 5154 पद रिक्त हैं। उम्मीदवारों का चयन सीबीटी परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा।

परीक्षा का पैटर्न (RRB Technician Grade 3 Exam Pattern)

आरआरबी टेक्नीशियं सीबीटी परीक्षा ग्रेड-3  सीबीटी परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। गणित, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल साइंस और जनरल अवेयरनेस विषय शामिल थे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट थी।  कुल अंक भी 100 थे। गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews