RRB टेक्नीशियन भर्ती पर बड़ी अपडेट, परीक्षा की तारीख बदली, नया शेड्यूल जारी 

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। नई तारीख भी घोषित हो चुकी है। 6 हजार से अधिक पद खाली हैं। आइए अब सीबीटी कब होगा?
RRB technician application status

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती (RRB Technician 2025) के लिए आवेदन किया था, उनके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षा की तारीख में बड़ा बदलाव किया है। संशोधित शेड्यूल 16 फरवरी को जारी हो चुका है। परीक्षा का आयोजन अब 6, 9 और 10 मार्च को किया जाएगा ।इससे पहले एग्जाम की तारीख 5 मार्च से लेकर 9 मार्च थी।

इस संबधित नोटिस भी आरआरबी द्वारा जारी किया गया है। जिसकर मुताबिक शहर सूचना पर्ची परीक्षा की तारीख से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। सिटी इंटरनेशनल स्लिप फरवरी के आखिरी सप्ताह में उपलब्ध हो सकती है। जिस उम्मीदवार आरआरबी के किसी भी आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट (जैसे कि rrbranchi.gov.in) पर जाकर इसे डाउनलोड कर पाएंगे। एग्जाम से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होगा। इसमें उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट वेन्यू और अन्य जानकारी उपलब्ध होगी।

कितनी है वैकेंसी?

भर्ती परीक्षा तहत कुल 6238 पदों पर भर्ती होने वाली है। जिसमें ग्रेड-1 टेक्नीशियन के लिए 183 और ग्रेड-3 टेक्नीशियन के लिए 6055 पद खाली हैं। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है। जनरल के लिए 2630, एससी के लिए 1020, एसटी के लिए 586, ओबीसी के लिए 1425 और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 573 पद रिक्त हैं।

इतना होगा वेतन

उम्मीदवारों का चयन सीबीटी परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। ग्रेट 1 टेक्नीशियन सिग्नल पद पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को लेवल 5 के तहत 29,200 रुपये से लेकर 92,300 रुपये तक वेतन मिलेगा। वहीं टेक्निशियन ग्रेड-3 पर नियुक्ति के बाद लेवल-2 के तहत 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

परीक्षा का पैटर्न जानें 

तकनीशियन ग्रेड-1 सिग्नल सीबीटी परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें 100 प्रश्न भी पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र 5 सेक्शन में बंटा होगा। सामान्य जागरूकता से संबंधित 10, सामान्य बुद्धि और तर्क से संबंधित 15, कंप्यूटर और अनुप्रयोगों की मूल बातें से संबंधित 20, गणित से संबंधित 20 और बुनियादी विज्ञान और इंजीनियरिंग से संबंधित 35 प्रश्न इसमें शामिल होंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे। वहीं गलत उत्तर के लिए 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होगा। इसकी कुल अवधि 90 मिनट होगी।

टेक्निशियन ग्रेड-3 में भी प्रश्नों की संख्या 100 होगी। गणित और सामान्य बुद्धि एवं तर्क से संबंधित 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं सामान्य विज्ञान से संबंधित 40 और सामान्य जागरूकता से संबंधित 10 प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews