RRB Exam 2024: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, आरआरबी टेक्निशियन भर्ती परीक्षा की तारीख बदली, अहम नोटिस जारी

आरआरबी टेक्निशियन भर्ती परीक्षा के लिए नया शेड्यूल जारी हो चुका है। परीक्षा 19 दिसंबर से शुरू होगी। एडमिट कार्ड आज जारी होंगे। अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
rrb technician exam 2024

RRB Exam 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी टेक्निशियन ग्रेड-1 और ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा की तारीखों में संशोधन किया है। 15 दिसंबर को आरआरबी ने ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर इस संबंध में महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने संशोधित एग्जाम शेड्यूल जारी किया है।

नोटिस के मुताबिक टेक्नीशियन ग्रेड-1 और ग्रेड-3 परीक्षा का आयोजन 19, 20, 23, 24, 26, 27, 28, 29 और 30 दिसंबर को होगा। एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी, तारीख और ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोडिंग लिंक एक्टिव हो चुकी है। परीक्षा से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। टेक्निशियन भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी होंगे।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड (RRB Technician Admit Card)

उम्मीदवारों आरआरबी के क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। होमपेज पर “CEN 3/2024”  के लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। लॉग इन करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा। इसे डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में इसकी हार्ड कॉपी निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।

उम्मीदवारों को किया अलर्ट (Railway Recruitment)

आरआरबी ने उम्मीदवारों को झूठे वादों और भ्रामक खबरों से सतर्क रहने की सलाह दी है। नोटिस में कहा कि, “उन दलालों से सावधान रहें जो अवैध रूप से नौकरी के लिए नियुक्ति के झूठे वादों के साथ उम्मीदवारों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। आरआरबी चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट पर आधारित है और केवल उम्मीदवारों की योग्यता पर ही आधारित होती है।”

आधार सत्यापन के जरिए होगी पहचान (RRB Notice)

परीक्षा हॉल में एंट्री से पहले उम्मीदवारों का आधार लिंक्ड बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। इसलिए एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। यदि कोई उम्मीदवार आधार सत्यापन के जरिए अपनी पहचान को प्रमाणित नहीं कर पता है, तो एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews