ITI वालों के लिए सुनहरा मौका, रेलवे ने निकाली 1785 पदों पर भर्ती, 27 दिसंबर तक भरें फॉर्म, जानें डिटेल

साउथ ईस्टर्न रेलवे ने 1700 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। अधिसूचना जारी हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 27 दिसंबर है।
rrb technician exam 2024

RRC SER Railway Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने साउथ ईस्टर्न रेलवे भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। उम्मीदवार 27 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करने की सलाह दी जाती है। रिक्त पदों की संख्या कुल 1785 है। पेंटर, फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, मशीनिस्ट, मैकेनिक समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। प्रत्येक ट्रेड में मेरिट लिस्ट 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए। इसके बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

कौन भर सकता है फॉर्म? (South Eastern Railway Vacancy) 

किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल या बोर्ड से 10वीं/12वीं पास उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। 50% अंक होने चाहिए। इसके अलावा आईटीआई पास सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत ओबीसी को 3 वर्ष, एससी/एसटी को 5 वर्ष और पीडबल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

कितनी है एप्लीकेशन फीस? (Application Fees) 

उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, पीडबल्यूडी और महिलाओं को फीस पेमेंट से छूट प्रदान की गई है। क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग/यूपीआई/ई-वॉलेट के जरिए फीस का भुगतान कर सकते हैं।

ऐसे भरें फॉर्म (Steps to Apply) 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://iroams.com/RRCSER24/ पर जाएं।
  • होमपेज पर “Apply” लिंक पर क्लिक करें।
  • नए यूजर्स पहले रजिस्ट्रेशन करें। फिर लॉग इन करें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र को अच्छे से भरें। सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • दस्तावेजों की स्कैन्ड कॉपी सही साइज़ और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews