दक्षिण रेलवे में निकली 2860 पदों पर भर्ती, अधिसूचना जारी, 28 फरवरी तक करें आवेदन, जानें पात्रता और नियम

Railway Recruitment 2024

Railway Recruitment 2024: दक्षिण रेलवे (Southern Railway) में अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इस संबंध में  रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है। जिसके रिक्त पदों की संख्या कुल 2860 है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 28 फरवरी तक अप्लाई कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या

फ्रेशर्स के लिए कल 143 पद रिक्त हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन वर्कशॉप पोदानूर कोयंबटूर, कैरिज एंड वैगन वर्कशॉप पेरंबुर और रेलवे हॉस्पिटल पेरंबुर में होगी। वहीं बाकी पद एक्स आईटीआई के लिए रिक्त हैं।

  • सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन वर्कशॉप पोदानूर कोयंबटूर-95
  • तिरुवनंतपुरम डिवीजन -280
  • पलक्कड डिवीजन-135
  • सालेम डिविजन- 294
  • कैरिज एंड वैगन वर्कशॉप, पेरंबुर-133
  • लोको वर्कशॉप पेरंबुर -135
  • इलेक्ट्रिक वर्कशॉप पेरंबुर-224
  • इंजीनियरिंग वर्कशॉप अराकोनम-48
  • चेन्नई डिविजन-पर्सनल ब्रांच -24
  • चेन्नई डिविजन इलेक्ट्रिकल/रोलिंग/स्टॉक अराकोनम-65
  • चेन्नई डिविजन इलेक्ट्रिकल/रोलिंग/स्टॉक अवदी -65
  • चेन्नई डिविजन इलेक्ट्रिकल/रोलिंग/स्टॉक तंबरम -55
  • चेन्नई डिविजन इलेक्ट्रिकल/रोलिंग/स्टॉक रॉयपुरम- 30
  • चेन्नई डिविजन मैकेनिक (डीजल)-22
  • चेन्नई डिविजन मैकेनिक कैरिज एंड वैगन -250
  • चेन्नई डिविजन रेलवे हॉस्पिटल पेरंबुर -3
  • सेंट्रल वर्कशॉप पोनमलाई -390
  • मदुरई डिविजन-102
  • तिरुचिरापल्ली में डिवीजन -187

पात्रता और चयन प्रक्रिया

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष और अधिकतम 22 से 24 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत उम्र में छूट भी दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईटीआई की मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर होगा।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं  एससी/एसटी/ पीडब्ल्यूडी/महिला उम्मीदवारों की फीस माफ की गई है। उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट www.rrcmas.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अतिरिक्त जानकारी के लिए अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews