RSMSSB CHO Final Result : जारी किया आरएसएमएसएसबी ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

बोर्ड ने फाइनल रिजल्ट के साथ कट ऑफ भी जारी कर दिया हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।
mpbse result

Rajasthan CHO Final Result : कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे वह अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, बोर्ड ने फाइनल रिजल्ट के साथ कट ऑफ भी जारी कर दिया हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अंतिम रूप से उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

बोर्ड ने जारी की अंतिम सूची

गौरतलब है कि आरएसएमएसएसबी ने इन पद पर उम्मीदवारों का चयन 3 मार्च 2024 को परीक्षा से हुआ है। इसके बाद 27 जून 2024 को दस्तावेज सत्यापन करके अंतिम रूप से सूचीबद्ध किया गया। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दी गई स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।

ऐसे करें चेक

  • उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर आपको कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर फाइनल रिजल्ट पर क्लिक करें।
  • अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगइन करें।
  • परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर पीडीएफ प्रारूप में डिस्प्ले होगा।
  • इस परिणामों की एक प्रति जांचें और डाउनलोड करके अपने पास कर रख लें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews