सरकारी नौकरी: RSSB ने निकाली 804 पदों पर भर्ती, 12वीं पास 25 फरवरी तक भरें फॉर्म

आरएसएसबी ने 800 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एप्लिकेशन लिंक जल्द ही एक्टिव होगा। परीक्षा की तारीख भी घोषित हो चुकी है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
GMRCL Recruitment 2026

राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड में लैब असिस्टेंट और जूनियर लैब असिस्टेंट पदों पर भर्ती (RSSB Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू होगी।  योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 25 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://swayam.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को पात्रता, चयन प्रक्रिया और वैकेंसी से संबंधित अन्य जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

जनरल और क्रीमी लेयर ओबीसी/एमबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। राजस्थान के नॉन क्रीमी लेयर ओबीसी/एमबीसी/, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और PwD उम्मीदवारों के लिए फीस 400 रुपये निर्धारित किया गया है।

कितनी है वैकेंसी?

रिक्त पदों की संख्या 804 है। जिसमें गैर अनुसूचित  के लिए 697 और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 104 पद खाली हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति अलग-अलग विभागों में की जाएगी। सबसे ज्यादा पड़ माध्यमिक शिक्षा विभाग में खाली है, प्रयोगशाला सहायक ग्रेड-3 के 500 पदों पर भर्ती होगी।

कौन भर सकता है फॉर्म?

पात्रता और चयन प्रक्रिया पद पर निर्भर करेगी। लैब असिस्टेंट पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास विज्ञान यह ज्योग्राफी विषय के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा उनके पास कंप्यूटर सर्टिफिकेट या डिप्लोमा की योग्यता भी होनी चाहिए। राजस्थान की संस्कृति संस्कृत और हिन्दी भाषा का ज्ञान होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा 1 जनवरी 2027 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी। उम्मीदवारों को वायु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

परीक्षा की तारीख और चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 9 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। वहीं लैब असिस्टेंट (साइंस) या जूनियर लैब असिस्टेंट (साइंस) के लिए परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित हो सकती है।

लैब असिस्टेंट (साइंस) या जूनियर लैब असिस्टेंट (साइंस) की लिखित परीक्षा में दो पेपर्स शामिल होंगे। प्रत्येक पेपर 200 अंक का होगा। प्रत्येक पेपर के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। इसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी। लैब असिस्टेंट ज्योग्राफी के लिए परीक्षा कल 300 अंकों की होगी। इसके लिए दोनों पेपर को मिलाकर कुल 3 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रश्न पत्र में दो भाग होंगे। पहले भाग में जनरल नॉलेज से संबंधित 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं दूसरे भाग में ज्योग्राफी से संबंधित 200 प्रश्न होंगे। 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews