RVNL Recruitment: रेल विकास निगम लिमिटेड में निकली कई पदों पर भर्ती, जाने आयु सीमा और पात्रता 

MP News

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में रेल विकास निगम भर्ती (RVNL Recruitment 2022) के नोटिफिकेशन जारी किए हैं, जिसके मुताबिक कई पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवार ऑफ्लाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रबंधक, एजीएम, जेजीएम, सीनियर डीजीएम और महाप्रबंधक के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती की होगी। फिलहाल आवेदन शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार जीएम, एजीएम और जीजीएम के पद पर 26 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। तो वहीं अन्य पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 मई 2022 है।

यह भी पढ़े…  जीरा के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान, वजन घटाने के लिए ऐसे करें इसका इस्तेमाल 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 56 साल है। इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। मैनेजर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रेलवे में सिविल, एसएनटी या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में लेवल 7 सीपीसी मूल पद पर काम करने का अनुभव होना चाहिए। अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास निर्माण संगठन में काम करने का अनुभव होना चाहिए। सैलरी की बात करें तो उम्मीदवारों की सैलरी पे लेवल पर आधारित होगी।

ऐसे करें आवेदन
  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://rvnl.org/ पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर आपको करियर का ऑप्शन दिखेगा, उसे सिलेक्ट करें।
  • और जिस पद पर आपको आवेदन करना है, उस नोटिफिकेशन को डाउनलोड करें।
  • आपको एप्लीकेशन फॉर्म दिखेगा, उसमें सारे डिटेल्स अच्छे से भरे।
  • और बताए गए पते पर आखिरी तारीख से पहले ही भेज दे।
लिंक

https://rvnl.org/job

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews