RVUNL ने निकाली 2,005 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त तक करें आवेदन, फीस, पात्रता और वेतन जानें 

राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने 2 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। एप्लिकेशन लिंक एक्टिव हो चुका है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म  भर सकते हैं?
CRPI Recruitment 2026

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर अस्सिटेंट या कमर्शियल असिस्टेंट-2 पदों पर भर्ती (RVUNL Recruitment) निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 25 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://energy.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले उम्मीदवारों को पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 2005 है। वैकेंसी को अलग-अलग कंपनी, ब्रांच और कैटेगरी में विभाजित किया गया है। जूनियर इंजीनियर के लिए कुल 869, जूनियर अकाउंटेंट के लिए 371 और जूनियर अस्सिटेंट/ कमर्शियल असिस्टेंट के लिए 765 पद खाली हैं।

आवेदन करने के लिए एसटी/एससी/बीसी/एमबीसी/ ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूडी (पीएच) उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है।

कौन कर सकता है आवेदन?

विभिन्न पदों के लिए पात्रता अलग-अलग निर्धारित की गई है। जूनियर इंजीनियर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में 4 वर्षीय फुल टाइम इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन के डिग्री (बीटेक/बीई) होनी चाहिए। जूनियर अकाउंटेंट पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कॉमर्स या बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए है। CA/ एमबीए/बिजनेस मैनेजमेंट में दो वर्षीय पीजी डिप्लोमा होल्डर/कंप्यूटर एप्लीकेशंस के साथ दो वर्षीय M.Com की योग्यता वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। जूनियर अस्सिटेंट या कमर्शियल असिस्टेंट पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों  का 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उनके पास कंप्यूटर योग्यता भी होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और टाइपिंग टेस्ट के आधार पर होगा। टाइपिंग टेस्ट का आयोजन केवल जूनियर अस्सिटेंट/ कमर्शियल असिस्टेंट पद के लिए आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा।

जूनियर इंजीनियर या जूनियर अकाउंटेंट पदों पर नियुक्ति 2 साल की प्रोबेशन ट्रेनिंग की जाएगी। इस दौरान 23,700 रुपये प्रतिमाह फिक्स्ड वेतन मिलेगा।  ट्रेनिंग खत्म के बाद लेवल 10 के तहत वेतन मिलेगा, बेसिक पे 33,800 रूपये होगा। जूनियर अस्सिटेंट या कमर्शियल असिस्टेंट पद पर नियुक्ति के बाद ट्रेनिंग के दौरान 14,600 रुपये प्रति माह वेतन दिया। इसके बाद लेवल 5 के तहत वेतन मिलेगा, बेसिक पे 14,600 रुपये होगा।

पोस्ट वाइज डिटेल नोटिफिकेशन यहाँ देखें  

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews