Safai Karamchari Recruitment 2024 : 24 हजार से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, आज से आवेदन शुरू, जानें आयु पात्रता और डिटेल्स

government job 2026

Rajasthan sanitation employees Recruitment 2024: राजस्थान स्थानीय स्वशासन विभाग की तरफ से सफाई कर्मचारी के 24797 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं।इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया आज 4 मार्च 2024 से शुरू हो गई और आखिरी तारीख 24 मार्च 2024 है।अगर आप इस भर्ती के लिए योग्य है तो विभाग की आधिकारिक वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2024

कुल पद- 24797

आयु सीमा – उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।आयु की गिनती 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

योग्यता – राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना जरूरी है। राज्य की किसी भी नगरीय निकाय, केंद्र एवं राज्य के किसी भी विभाग, केंद्र एवं राज्य सरकार के आदेश द्वारा स्थापित स्वायत्तशासी संस्था/ अर्ध-सरकारी संस्थान में संवेदकों, प्लेसमेंट एजेंसियों या निजी संस्थान जैसे स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, होटल, फैक्ट्री, घर, दुकानों, मॉल या कोई अन्य स्थानों पर नियमित रूप से सफाई करने का न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव प्रमाण पत्र जरूरी है। विधवा या तलाकशुदा महिला को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन शुल्क – जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये फीस देना होग। जबकि रिजर्व और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 400 रुपए है।

वेतनमान- पे मैट्रिक्स लेवल – 1 के अनुसार।

चयन प्रक्रिया– सिलेक्शन प्रैक्टिकल वर्क यानी क्लीनिंग द्वारा किया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

आवेदन करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

  • राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको अप्लाई ऑनलाइन लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करके आपको सामने दिख रहे ऑप्शन पर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन करना है।
  • रिक्रूटमेंट पोर्टल पर क्लिक करने के बाद ऑनगोइंग रजिस्ट्रेशन पर जाकर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें ।
  • मांगी गई जानकारी को दर्ज करें और फॉर्म सबमिट करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप अपने फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए संभालकर रखें।

https://lsg.urban.rajasthan.gov.in/content/dam/raj/udh/lsgs/lsg-jaipur/Order/Order2024/march/SAFAI%20KARAMCHARI%20BHARTI%202024%20ADVERTISEMENT%20DETAILED.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews